सोहा अली खान और कुणाल खेमू की है जोड़ी नंबर 1, देखिए दोनों की वेडिंग एल्बम- PHOTOS
वैसे तो आज कुणाल खेमू का बर्थडे हैं, वह परिवार के साथ अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन इस खास मौके पर आइए आपको दिखाते हैं कुणाल खेमू और सोहा अली खान की शादी की फोटो। साथ ही दोनों की लव स्टोरी भी जानिए। 25 तारीख कुणाल के लिए बेहद खास है। इसी तारीख जनवरी 2015 को कुणाल ने सोहा अली खान के साथ सात फेरे लिए थे।
कुणाल खेमू को करीना कपूर ने भी विश किया। करीना कपूर ने स्वीमिंग पूल वाली तस्वीर शेयर करते हुए ब्रदर इन लो को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और कहा कि हम ऐसा बेहतरीना लम्हा जल्द ही बिताएंगे। वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी कुणाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

वहीं सोहा ने भी कुणाल के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसमें कुणाल की फैमिली के साथ उनकी बेटी इनाया नजर आ रही हैं। सभी ने मिलकर घर में बर्थडे सेलिब्रेट किया और सोहा ने पति को सोशल मीडिया पर विश किया।

सोहा और कुणाल की पहली मुलाकात
फिल्म ढूंढते रह जाओगे के सेट पर सोहा और कुणाल की पहली मुलाकात हुई थी। दोनों ने कभी नहीं सोचा था कि दोनों के बीच प्यार होगा और फिर शादी।

प्यार
सोहा और कुणाल के बीच फिल्म 99 के दौरान नजदीकियां बढ़ीं। दोनों ने इस फिल्म के दौरान खूब टाइम स्पेंड किया और दोनों में अच्छी जमने लगी फिर प्यार हुआ।

सोहा की मां जब पहली बार कुणाल से मिली
कुणाल खेमू से मिलवाने के लिए सोहा अली खान मां शर्मिला टेगौर को फिल्म 99 के सेट पर लेकर आईं। उस दौरान व एक सीन के लिए तैयार थे और वह बाथरोब में थे।

मां ने एक ही बार में कर लिया था पसंद
सोहा की पसंद पर शर्मिला को शुरू से ही विश्वास था और कुणाल खेमू को पहली ही मुलाकात में शर्मिला टेगौर ने पसंद कर लिया था और इस लव स्टोरी को हरी झंडी दे दी थी।

फैमिली फोटो
करीना कपूर से लेकर सैफ अली खान सभी सोहा की शादी में इस फैमिली फोटो में नजर आए।

दुल्हन की मिरर सेल्फी
सोहा अली खान की ये फोटो बेहद प्यारी है जिसमें दुल्हन मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं।

जोड़ी नंबर 1
सोहा और कुणाल साथ में बेहद प्यारे लगते हैं। दोनों की जोड़ी एकदम परफेक्ट है। दोनों का सालों का साथ हो चुका है और आज भी दोनों एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications











