बच्चा खोने का गम न झेल सकी ये हसीना, पति को घर से निकाला और फिर...

sofia hayat

बिग बॉस सीजन 7 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली सोफिया हयात ने अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी हैं. इतना ही नहीं वह अपने बेबाक बयानों की वजह से भी काफी चर्चा में आ जाती हैं. एक्ट्रेस ने 2013 में बिग बॉस सीजन 7 में हिस्सा लिया था. यहां पर एक्ट्रेस ने काफी बवाल भी मचा दिया था और इतना ही नहीं इसका सबूत मशहूर एक्टर अरमान कोहली माने जाते हैं.

बिग बॉस में सोफिया हयात और अरमान कोहली के बीच हुई हाथापाई

दरअसल आपको बता दें कि बिग बॉस के एक टास्क के वक्त में अरमान और सोफिया की अनबन हो चुकी थी और जिसके बाद में यह अनबन हाथापाई में तब्दील हो गई. लेकिन जब एक्ट्रेस बिग बॉस हाउस से बाहर निकल कर आ गई थी तो उसके बाद एक्टर पर उन्होंने केस भी दायर करवा दिया था. जिस वक्त रियलिटी शो से पुलिस अरमान को उठाकर जेल में ले जाती है और सोफिया ने सलमान खान पर भी आरोप लगाया था कि उन्होंने अरमान की बेल करवा दी है.

सोफिया हयात का रोहित शर्मा के साथ चला अफेयर

इसी के साथ-साथ सोफिया हयात की निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही. बता दें कि उनकी नजदीकी है रोहित शर्मा के साथ में काफी बढ़ती हुई नजर आई और 2012 में कुछ खबरों के अनुसार वह रिलेशनशिप में भी आ गए थे. हालांकि क्रिकेटर रोहित शर्मा ने आज तक इस बात को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की है. रोहित शर्मा ने सिर्फ और सिर्फ सोफिया को अपना फ्रेंड बताया और एक्ट्रेस ने नाराज होकर उन से ब्रेकअप कर लिया था. लेकिन ब्रेकअप के बाद में उन्होंने 2017 में खुद से 10 साल छोटे व्लाद स्टेनेसकाऊ से शादी की और कुछ दिनों बाद ही यह रिश्ता टूट गया.

सोफिया हयात ने धक्के मारकर पति को निकाला घर से बाहर

सोफिया हयात ने खुद अपने पति पर झूठ बोलने के आरोप लगाए और कहा कि मुझसे इन्होंने झूठ बोलकर शादी की थी. यह पूरी तरीके से कर्ज में डूबे हुए हैं. एक्ट्रेस ने खुलेआम अपना दर्द हर किसी से साझा किया और साथ ही उनका एक मिसकैरिज भी हो गया था. बच्चा होने की वजह से वह इस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी और अपने होश खो बैठी थी. जिस वजह से एक्ट्रेस ने अपने पति को घर से धक्का मार के निकाल दिया.

सोफ़िया हयात सोशल मीडिया पर रहती हैं काफ़ी एक्टिव

सोफिया हयात सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नज़र आती है और उनकी लेटेस्ट तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है. साथ ही साथ उनकी इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है और वह एक यूट्यूब चैनल भी चलाती है. दरअसल आपको बता दें कि सोफिया ने 2015 में ही एक्टिंग करियर को छोड़ दिया. जिसके बाद में उन्होंने अध्यात्म की तरफ रुख कर लिया था और खुद को उन्होंने नन बुलाना शुरू कर दिया था. जिसके बाद में साल 2020 में उन्होंने ॐ के पोस्टर के साथ में अर्ध नग्न तस्वीरें शेयर कर दी थी और जिसमें उन्होंने खुद को नग्न देवी का नाम दिया था. लेकिन हिंदू धर्म के लोगों को यह चीज रास नहीं आई और उन्होंने काफी विरोध करते हुए एक्ट्रेस पर एफ आई आर दर्ज करवा दी.

सोफ़िया हयात का वर्कफ्रंट

अगर हम सोफिया हयात की फिल्मों की बात करें तो आपको बता दें कि वह बिग बॉस में नजर आने से पहले इंग्लिश फिल्मों में नजर आया करती थी. उन्होंने 'कैश एंड कैरी' और 'द अनफॉरगेटेबल' जैसी फिल्मों में काम किया है. इसी के साथ साथ बॉलीवुड में उनकी फिल्मों के बारे में बात करें तो उन्हें 'नच ले लंदन' और 'अक्सर 2' जैसी फिल्मों में भी देखा गया.

More from Filmibeat

Read more about: sofia hayat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X