1000 बार हुईं रिजेक्ट, कहा 'बदसूरत' और 'काली', 35 साल बड़े एक्टर संग लिपलॉक देकर छाई ये हसीना

Shobhita Dhulipala Struggle Story: फिल्म इंडस्ट्री में कई बार हसीनाओं को स्किन टोन और हाइट जैसी चीजों को लेकर संघर्षों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें स्किन टोन की वजह से रिजेक्शन मिला। दरअसल हम बात कर रहे हैं शोभिता धुलिपाला की। उन्होंने बहुत ही कम वक्त में इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई।
शोभिता धुलिपाला ने अभी तक अनिल कपूर से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विक्की कौशल जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ में काम किया। अभी के समय पर वह ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे महंगी अभिनेत्री बन चुकी है। द नाइट मैनेजर, मेड इन हेवन, PS1 और PS2 जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई।
हालांकि शोभिता धुलिपाला ने हिंदी के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी काम किया। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा। इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अपने शुरुआती दिनों को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया कि जब वह एक विज्ञापन के ऑडिशन के लिए गई तो उन्हें स्क्रीन टोन की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया।
शोभिता धुलिपाला ने बताया कि उन्हें बदसूरत और काली भी कहा गया। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने इसको अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने शुरुआती दिनों में तकरीबन 1000 से ज्यादा ऑडिशन दिए और इनमें उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह निराश हो गई थी।
शोभिता धुलिपाला ने 3 साल तक छोटे-मोटे रोल किया और खूब संघर्ष किया। हर बार उन्हें सांवले रंग की वजह से रिजेक्ट कर दिया जाता था। साल 2016 में उन्होंने फिल्मी डेब्यू किया और कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनका पहले ही फिल्म से प्रीमियर हुआ। उन्हें अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित रमन राघव 2.0 में पहली बार देखा गया था।
इसी के अलावा डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर शोभिता धुलिपाला की 'द नाइट मैनेजर' वेब सीरीज रिलीज हुई थी और इसमें उनके साथ में अनिल कपूर नजर आए थे। दोनों के बीच में रोमांटिक सीन ने हर किसी को हैरान करके रख दिया था। इस सीरीज में दोनों के बीच में खूब किसिंग सीन हुए। फिर भी उन्हें काफी पसंद किया गया।


Click it and Unblock the Notifications