कभी सांवले रंग को लेकर मिले ताने, शादीशुदा मर्द का घर तोड़ने के लगे आरोप, आज ये हसीना ओटीटी की है क्वीन!

Sobhita Dhulipala Struggle Story: फिल्मी दुनिया के अंदर कामयाबी का रास्ता जितना बाहर से चमकदार नजर आता है, अंदर से उतना ही मुश्किल भी माना जाता है। ज्यादातर एक्ट्रेसेस के लिए इंडस्ट्री में सिर्फ टैलेंट ही काफी नहीं माना जाता है। कई बार तो उनके रंग रूप और लुक्स को लेकर भी ऐसे ऐसे कमेंट कर दिए जाते हैं जो किसी भी व्यक्ति को अंदर से पूरी तरीके से तोड़ सकते हैं।

Sobhita Dhulipala

ऐसा ही कुछ साउथ की मशहूर अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला को झेलना पड़ा। आज भले ही वह बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अच्छा नाम कमा चुकी है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें सिर्फ सांवले रंग की वजह से रिजेक्ट कर दिया जाता था। साथ ही एक विज्ञापन में उन्हें हटाकर कुत्ते को जगह मिल गई थी। लेकिन फिर भी अभिनेत्री ने कभी भी हार नहीं मानी और आज वही लड़की साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्मी परिवार की बहू बन गई है।

छोटे शहर से शुरू हुआ सफर

शोभिता धुलिपाला का जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था। वह पूरी तरीके से नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आती है। लेकिन बचपन से ही उन्हें पढ़ाई और कला दोनों में ही काफी ज्यादा दिलचस्पी थी। बाद में उन्होंने मॉडलिंग की और धीरे-धीरे अपनी एक खास पहचान बनाई। साल 2013 में फेमिना मिस इंडिया अर्थ का भी उन्होंने खिताब जीता था। इसके बाद में मॉडलिंग का सफर तय किया और फिल्म इंडस्ट्री में भी आई।

जब रंग की वजह से सुनने पड़े ताने

शोभिता धुलिपाला ने जब शुरुआत में इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था तो उनको कई बार उनके रंग की वजह से ताने सुनने पड़ते थे। वह पारंपरिक बॉलीवुड हीरोइन जैसी नजर नहीं आती थी और इसीलिए कई सारे ऑडिशन में उनको रिजेक्ट कर दिया गया था।

एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि एक बार उन्हें एक विज्ञापन के लिए चुन लिया गया था। लेकिन बाद में उन्हें हटाकर एक कुत्ते को उसमें ज्यादा अहमियत मिल गई। इस बात को सुनकर वह पूरी तरीके से टूट गई थी। लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और खुद में और भी ज्यादा सुधार किए। उन्होंने यह तय कर लिया था कि वह किसी भी तय सुंदरता के पैमाने पर फिट होने की कोशिश नहीं करने वाली हैं।

अनुराग कश्यप की फिल्म से मिला पहला बड़ा मौका

शोभिता धुलिपाला ने अपने करियर में काफी संघर्ष किया है लेकिन उसके बाद में साल 2016 में अनुराग कश्यप की फिल्म 'रमन राघव 2.0' में उन्हें काम करने का मौका मिला था और इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी से लेकर विक्की कौशल जैसे मशहूर कलाकार नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नहीं हुई। लेकिन इसी फिल्म से उन्हें एक्टिंग की दुनिया में नोटिस किया गया और इसके बाद में सैफ अली खान के साथ में वह फिल्म 'शेफ' में नजर आई थी।

ओटीटी से मिली असल पहचान

शोभिता धुलिपाला को साल 2019 में वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' में देखा गया। यही उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इस वेब सीरीज में उन्होंने तारा खन्ना का किरदार निभा कर लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली। उनकी एक्टिंग से लेकर स्क्रीन प्रेजेंस और स्टाइल के दर्शन दीवाने हो गए थे। इसके बाद में वह ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गई। लोगों को सबसे ज्यादा उनकी यह बात पसंद आई कि उन्होंने कभी भी अपने असली रंग या फिर पहचान को छुपाने की कोई कोशिश नहीं की।

साउथ फिल्मों में भी जमाया सिक्का

ओटीटी के साथ-साथ शोभिता ने साउथ फिल्मों में भी शानदार काम किया। उन्होंने 'गुडाचारी', 'मूथन', 'मेजर' और 'कुरुप' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग सेफ फ्रेंड्स को इंप्रेस किया। इसके अलावा मणिरत्नम की बड़ी फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' में भी उनका काफी अहम किरदार था। वहीं 'द नाइट मैनेजर' में भी उनकी परफॉर्मेंस चर्चा में रही।

नागा चैतन्य से शादी के बाद हुई फेमस

शोभिता धुलिपाला का नाम तब ज्यादा चर्चा में आया जब उन्होंने तेलुगू सुपरस्टार नागा चैतन्य के साथ में शादी की। 4 दिसंबर 2024 को दोनों ने बहुत ही रीति रिवाज के साथ में शादी कर ली थी। नागा चैतन्य साउथ के जाने-माने सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे हैं। इससे पहले उन्होंने सामंथा रुथ प्रभु के साथ में शादी की थी लेकिन कुछ वक्त बाद ही तलाक हो गया। इसके बाद में नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला के साथ दूसरी शादी की। कुछ वक्त के लिए तो एक्ट्रेस को शादी के लिए काफी ट्रोल भी किया गया था और उन पर घर तोड़ने के आरोप लगाए गए थे। हालांकि कपल पर इस बात का कोई भी ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X