तो अब इस नाम से एक-दूसरे को बुलाएंगे शाहरुख खान और आलिया भट्ट

Shahrukh Khan Alia Bhatt

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इस समय अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं। फिल्म का टीजर और दो गाने रिलीज हो चुके हैं जिसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया। 10 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर आने वाला है। हालांकि फिल्म के एक गाने 'बेशरम रंग' को लेकर यह फिल्म विवादों में भी छाया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के इस गाने पर सेंसर बोर्ड की कैंची भी चल सकती है। वहीं इस बातों से बेफिक्र किंग खान ने ट्विटर पर #Asksrk का एक नया सेशन किया जिसमें शाहरुख ने फैंस के सभी सवालों का बड़े ही मजेदार ढंग से जवाब दिया। इस सेशन के दौरान एक फैंस के सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख खान और आलिया भट्ट ने बताया कि वे फिल्म 'पठान' के रिलीज होने के बाद वे एक-दूसरे को किस नाम से पुकारने वाले हैं।

बेटा आप खड़े ही रहो :

बेटा आप खड़े ही रहो :

ट्विटर पर #Asksrk सेशन के दौरान फैंस और ट्रोलर्स ने शाहरुख खान से कई अजीबो-गरीब सवाल किये। शाहरुख ने भी सभी के सवालों का जवाब बड़े ही प्यार से दिया। इस दौरान फिल्म 'पठान' के फ्लॉप होने से लेकर किसी ने उनसे मजाकिया लहजे में ओटीपी पूछा तो किसी ने उनका इंस्पिरेशन कौन है, पूछा। शाहरुख ने भी सभी फैंस के सवालों का बड़े प्यार और ह्यूमर के साथ जवाब दिया। इसी क्रम में जब एक ट्रोलर ने शाहरुख से यह पूछ दिया, "सर, कुर्सी की पेटी मिल नहीं रही है" तो शाहरुख खान ने भी ह्यूमर के साथ उसका जवाब दिया। एसआरके ने अपने जवाब में कहा, "कोई बात नहीं बेटा, आप खड़े ही रहो।" इसके बाद उक्त ट्रोलर्स की बोलती बंद हो गयी।

एक-दूसरे को इस नाम से बुलाएंगे एसआरके और आलिया :

एक-दूसरे को इस नाम से बुलाएंगे एसआरके और आलिया :

#Asksrk सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा कि आलिया भट्ट उन्हें SR क्यों कहती हैं? इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, "इसका मतलब स्वीट और रोमांटिक या सीनियर और रिस्पेक्ट हो सकता है या फिर सिर्फ शाहरुख।" एसआरके के इस ट्वीट का जवाब देते हुए आलिया ने कहा, "स्वीट और रिस्पेक्ट ज्यादा। मगर 25 जनवरी के बाद से मैं इस नाम को बदलने वाली हूं और मैं आपको पठान बुलाऊंगी। देखा मैं कितनी क्रिएटिव हूं।" इसके कुछ देर बाद ही आलिया के इस ट्वीट का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा, "ठीक है छोटी। अब से मैं तुम्हें छोटी अम्मा भट्ट कपूर के नाम से पुकारने वाला हूं।"

फैंस पसंद कर रहे #Asksrk सेशन :

फैंस पसंद कर रहे #Asksrk सेशन :

ट्विटर पर शाहरुख खान अक्सर #Asksrk सेशन आयोजित कर रहे हैं जिसे उनके फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं। शाहरुख खान करीब 4 सालों बाद फिल्म 'पठान' से फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। हालांकि पिछले साल आयी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आए थे। फिल्म 'पठान' में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। 'पठान' के अलावा इस साल शाहरुख खान की दो और फिल्में 'जवान' और 'डंकी' भी रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X