..................... Snowdrop fame park soo ryun died at the age of 29 after falling down the stairs - Hindi Filmibeat

सीढ़ियों पर गिरने से हुई 29 साल की एक्ट्रेस की मौत, पेरेंट्स ने दान कर दिया था दिल

Park Soo Ryun Died At The Age Of 29,

दक्षिण कोरियाई टीवी 'स्नोड्रॉप' में पार्क सू रयुन ने लीड किरदार निभाया. बता दें कि उनकी 29 साल की उम्र में ही एक हादसे में मौत हो गई. दरअसल 11 जून 2023 को वह सीढ़ियों से गिर गई और इसी कारण उनकी मौत हो गई. जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया और उसके 1 दिन बाद में उनकी एक शोक सभा भी आयोजित की गई थी. बता दें कि जब एक्ट्रेस सीढीयों से गिरी तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया. बता दें कि उनका ब्रेन डेड हो गया था.

पार्क का हुआ ब्रेन डेड

पार्क टेलीविजन इंडस्ट्री के साथ-साथ थिएटर में भी काम किया करती थी. दक्षिण कोरिया के न्यूज़ पोर्टल सोम्पी के अनुसार आपको बता दें कि पार्क के परिवार जनों ने एक्ट्रेस के ऑर्गन को डोनेट करने का फैसला लिया. एक्ट्रेस की मां ने कहा कि सिर्फ उनका ब्रेन डेड हुआ है और उनका दिल अभी भी धड़क रहा है. किसी को अंगों की बहुत ही जरूरत होगी. उसके माता पिता के रूप में हम यही सोच कर जी लेंगे कि उसका दिल किसी के काम आया और आज भी धड़क रहा है.

पार्क ने इन शोज में भी किया काम

पार्क सू रयुन ने 2018 में 'इल टेनोर' के साथ में अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद में उन्होंने 'फाइंडिंग किम जोंग वूक', 'पासिंग थ्रू लव', 'सिद्धार्थ और द डे वी लव्ड' जैसी म्यूजिक एल्बम्स में भी उनको देखा गया. बता दें कि 'स्नोड्रॉप' काम करने के बाद में उन्होंने कुछ वक्त पहले कलाकारों के साथ में कुछ तस्वीरों को भी शेयर किया था. इतना ही नहीं उनमें से एक तस्वीर में वह जूर रे के साथ में भी नज़र आईं थी.

पार्क ने शेयर की तस्वीर

पार्क ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि "सीनियर जुग हए इन, भले ही इस में मेरी भूमिका काफी छोटी थी, लेकिन आखिरी तक बनाए रखने के लिए और यूनिवर्सिटी के हर एक स्टूडेंट की देखभाल करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया! अब मैं आपसे किसी अन्य प्रोजेक्ट पर मिलने की उम्मीद कर रही हूं."

Read more about: park soo ryun snowdrop korean tv
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X