21 साल बड़े नेता से शादी, बेटे की मौत का सदमा, बुरी तरह टूट गई थी ये हीरोइन

'इश्क का रंग सफेद' फिल्म बेहद ही सुर्खियों में रही थी। लेकिन इससे भी ज्यादा चर्चा में इसकी एक्ट्रेस स्नेहल राय रही जो कि टीवी पर एक जाने-माने चेहरे के रूप में उभरकर आई। खाना कि आपको बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों टीवी इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं। इतना ही नहीं वह अपनी निजी जिंदगी में काफी व्यस्त चल रही है। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने शादीशुदा जीवन को लेकर काफी कुछ खुलासे कर दिए थे। जिस वजह से फैंस भी जानकर हैरान थे।
21 साल बड़े पॉलीटिशियन से हुई शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्नेहल राय ने 10 साल पहले अपने से 21 साल बड़े पॉलीटिशियन माधवेंद्र राय के साथ में शादी रचा ली थी। लेकिन जैसे ही शादी हुई तो उनके साथ में बेहद ही चौका देने वाली और दर्दनाक घटना घटित हुई। एक्ट्रेस ने इस पर खुलासा करते हुए कहा कि शादी के तुरंत बाद ही उन्हें पता चला कि वह मां बन गयी। लेकिन बीमारी के चलते एक्ट्रेस के बेटे की 4 महीने में मौत हो गई। बता दें कि उन्होंने अपने बेटे का नाम रूद्र रखा था।
एक बच्चे का जाना 100 मौतों के बराबर
अपने बच्चे को खो देने के बाद एक्ट्रेस ने ये कहा था कि "एक बच्चे का खो जाना 100 मौतों के बराबर होता है। मैं 1 हफ्ते के लिए कमरे में बंद थी। मैं बस वॉशरूम जाती और बिस्तर पर आकर बैठ जाती थी।" इसी के आगे एक्ट्रेस कहती हैं कि "मैंने खाना पीना सब छोड़ दिया और सब कुछ मैं भूल गई थी। जैसे मानो मेरी लाइफ खत्म हो गई हो। ऐसे ही मेरा वजन 40 किलो हो गया और शरीर जैसे कंकाल बन गया हो। मुझे ऐसा लगने लगा कि मेकअप करना पाप हो गया है और मैं यही सोचती रहती थी कि दुनिया को अपना चेहरा कैसे दिखाऊंगी।"
बच्चा खोने के बाद एक्ट्रेस की हो गई थी बुरी हालत
स्नेहल ने इसी इंटरव्यू में आगे यह भी बताया कि "उन दिनों मेरी एक दोस्त ने मुझे तैयार होने के लिए कहा था और वह मुझे मरीन ड्राइव पर ले जाती थी। यहां तक कि वह मुझे कहती थी कि मैं खुद को जाहिर करूं और खुलकर रो दूं। यहां तक कि वह मुझे अनाथालय लेकर गई और वहां पर एक बच्चे ने मुझे ऐसे गले लगा लिया और मुझे 'आई' कहकर बुलाया। उस बच्चे की वजह से मुझे दुबारा जिंदगी जीने का मौका मिला।"
स्नेहल चला रही हैं एनजीओ
स्नेहल ने इस बात का भी खुलासा किया कि "वह रूद्र कल्प क्रिएशंस नामक एक एनजीओ खोलने की प्रोसेस में व्यस्त है। उन्होंने एनजीओ का नाम अपने बेटे के नाम पर ही रख दिया है।" किसी के आगे एक्ट्रेस कहती है कि "यह मैंने अपने बच्चे के लिए ही किया है। वह जहां भी रहे भगवान उसको खुश रखे। वो जहां भी है वह एक बेहतरीन और खूबसूरत जगह है।" एक्ट्रेस ने आगे कहा कि "मेरा बेटा जैसे ही मुझसे दूर गया वैसे ही मेरी जिंदगी का नजरिया बदल गया। मैंने अपना बच्चा खो दिया लेकिन कितने बच्चे ऐसे हैं जिनको मां नहीं मिल पाती है।"
स्नेहल बनी 1000-2000 बच्चों की मां
स्नेहल ने इसी इंटरव्यू के आगे कहा कि "रूद्र ने मुझे एक मां होने का एहसास दिलाया है और हमें फिर छोड़ कर चला गया है। लेकिन अभी भी मैं 1000 से 2000 बच्चों की मां बन कर एक अच्छा जीवन पुणे देने की कोशिश कर रही हूं। मैं उन औरतों की मदद करना चाह रही हूं जो घरेलू हिंसा का शिकार हो जाती हैं और अपने बच्चों को चाह कर भी अच्छी परवरिश नहीं दे पाती है।"
स्नेहल रॉय का वर्क फ्रंट
स्नेहल के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्होंने कई सारे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इश्क का रंग सफेद के साथ-साथ इच्छाप्यारी नागिन और परफेक्ट पति जैसे सीरियल्स में भी वह नजर आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











