नागिन बॉक्स ऑफिस: 1954 से 1986 तक हर नागिन फिल्म ने की बॉक्स ऑफिस पर टॉप कमाई, अब श्रद्धा कपूर की बारी

नाग पंचमी का त्योहार हो और बॉलीवुड की नाग - नागिन की दुनिया की बात ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। नाग - नागिन और उनकी कहानी, बॉलीवुड की सबसे आईकॉनिक कथाओं में से एक हैं। सबसे पहले, इसे परदे पर उतारा गया 1976 लेकिन इसे एक अलग मुकाम दिया श्रीदेवी ने।

हालांकि, इससे पहले, मन डोले मेरा तन डोले की धुन पर थिरकती वैजंती माला, नाग और नागिनों की दुनिया की एक झलक परदे पर 1954 में ही दे चुकी थीं।

from-sridevi-to-mallika-sherawat-and-now-upcoming-naagin-shraddha-kapoor-bollywood-snake-films

इतने सालों में कई नागिनों ने परदे पर अवतार लिया। इनमें से ज़्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाई वाली फिल्म बनीं। और सभी फिल्में दर्शकों को याद रह गईं। कारण था इन फिल्मों में एक्टर्स का नाग और नागिन का अवतार लेना। नाग पंचमी के मौके पर आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड की सबसे यादगार नाग नागिन फिल्में और उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

पहली बार बजी थी बीन

पहली बार बजी थी बीन

साल 1954 में पहली बार नागिन की बीन बजी थी फिल्म नागिन में। फिल्म की हीरोइन थीं वैजंतीमाला और हीरो थे प्रदीप कुमार। इस फिल्म का विषय इतना अलग था कि नागिन 1954 की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बनी थी। फिल्म दो आदिवासी कबीलों की कहानी थी जो एक दूसरे की जान के दुश्मन हैं लेकिन इनके दो बच्चों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। एक कबीले का युवक जब बीन बजाता है तो दूसरे कबीले की लड़की उस बीन की धुन पर झूमती हुई उसके पास पहुंच जाती है। इस फिल्म की सबसे खास बात थी इसका म्यूज़िक। फिल्म में 13 गाने थे जिनमें सबसे ज़्यादा हिट हुए थे जादूगर सैंया छोड़ मोरी बैंया, हो गई आधी रात, अब घर जाने दे। वहीं दूसरा गाना मन डोले मेरा तन डोले, मेरे दिल का गया करार रे, ये कौन बजाए बांसुरिया अपने गाने से ज़्यादा अपनी धुन के लिए मशहूर हो गया। इसकी धुन, एक बार फिर से इम्तियाज़ अली की फिल्म लव आजकल के गाने Twist में इस्तेमाल हुई। नागिन ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.5 करोड़ की कमाई की थी।

रीना रॉय बनीं नागिन

रीना रॉय बनीं नागिन

इसके बाद साल 1976 में रीना रॉय परदे पर नागिन बनीं और अपने नाग प्रेमी जीतेंद्र की मौत का बदला लेने के लिए आतुर दिखीं। रीना रॉय के साथ फिल्म में रेखा, जीतेंद्र, सुनील दत्त, फिरोज़ खान, संजय खान जैसे स्टार्स भी दिखे। इच्छाधारी नागिन का कॉन्सेप्ट इसी फिल्म ने शुरू किया। ये फिल्म 1976 की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बनी और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 4 करोड़ की कमाई की। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो ये उस साल की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म थी। इस फिल्म का गाना तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना, सुपरहिट हो गया था।

श्रीदेवी बनीं नागिन

श्रीदेवी बनीं नागिन

इसके बाद बॉलीवुड को मिली उसकी यादगार नागिन जब नगीना नाम की फिल्म में श्रीदेवी नागिन बनकर सामने आईं। फिल्म एक नाग मणि और उसकी रक्षा की कहानी थी। इस नाग मणि को पाकर, अमरीश पुरी नाम का एक तांत्रिक अमर हो जाना चाहता था। नगीना, 1986 की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 13 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म का गाना मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा, चार्टबस्टर था। नगीना की सफलता के बाद फिल्म की टीम इसका सीक्वल लेकर लौटी 1989 में। फिल्म का नाम था निगाहें, नगीना पार्ट 2 लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को पूरी तरह नकार दिया।

शेशनाग के साथ आईं रेखा

शेशनाग के साथ आईं रेखा

1990 में रीना रॉय, रेखा, जीतेंद्र की नागिन तिकड़ी को एक बार फिर से नागिन फिल्म में ही परदे पर उतारा गया। इस बार फिल्म का नाम था शेशनाग जिसमें रेखा एक ऐसी नागिन बनीं थीं जिनके पास कुछ खास शक्तियां और इन शक्तियों को पाकर एक अघोरी अमर हो जाना चाहता है। लेकिन 1990 तक नागिन और इन फैंटेसी फिल्मों का जादू खत्म हो चुका था और यही कारण था कि ये फिल्म बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई।

बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बेकार

बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बेकार

रीना रॉय की फिल्म नागिन को पूरी तरह से कॉपी करते हुए 2002 में राजकुमार कोहली ने जानी दुश्मन नाम की एक फिल्म बनाई जिसमें मनीषा कोईराला नागिन की भूमिका में नज़र आई। इस फिल्म का गाना ओ आजा काफी मशहूर हुआ लेकिन इसे बॉलीवुड के इतिहास की सबसे वाहियात फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म में सितारों की भरमार थी, अक्षय कुमार, सनी देओल, सुनील शेट्टी और सोनू निगम सहित फिल्म में सात स्टार्स थे।

तुम मेरे हो

तुम मेरे हो

नाग - नागिनों की जादुई दुनिया से दूर थोड़े हकीकत में नागों की दुनिया से जुड़ी फिल्म थी तुम मेरे हो। इस फिल्म में आमिर खान, एक ऐसे युवक की भूमिका में थे जो सपेरों की बस्ती से थे और अपनी बीन की धुन से किसी को भी मोहित कर लेते थे। उनके बीन की धुन में गुम होती थीं जुही चावला। फिल्म एक रोमांस ड्रामा थी जो केवल सपेरों की दुनिया से ताल्लुक रखती थी।

मल्लिका शेरावत ने किया हिस्स

मल्लिका शेरावत ने किया हिस्स

इसके बाद बड़े परदे पर आखिरी बार हिस्स करती दिखाई दीं मल्लिका शेरावत इसी नाम की फिल्म के साथ। मल्लिका शेरावत फिल्म में एक इच्छाधारी कोबरा की भूमिका में थीं जिससे नागमणि हासिल करने के लिए एक आदमी इस नागिन के प्रेमी कोबरा को बंदी बना लेता है और नागिन उसे छुड़ाने की कोशिश में मुश्किलें सहती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। हालांकि इस फिल्म में इरफान और दिव्या दत्ता जैसे स्टार्स भी थे।

अगली नागिन होंगी श्रद्धा

अगली नागिन होंगी श्रद्धा

एक बार फिर से फैंटेसी फिल्मों का दौर वापस आ चुका है और ये अनाउंस किया जा चुका है कि नागिन ट्राईलॉजी में तीन फिल्में बनेंगी जो श्रीदेवी की नागिन से प्रेरित होंगी। इन फिल्मों में नागिन की भूमिका निभाएंगी श्रद्धा कपूर। उम्मीद है कि वो एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर कमाई की बौछार कर दें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X