बेटी की टांगें तोड़कर सूटकेस में भेज दूंगा, स्मृति खन्ना को EX बॉयफ्रेंड ने दी थी धमकी, पहला पति निकला स्मगलर

Smriti Khanna

स्मृति खन्ना एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने मेरी आशिकी तुमसे ही में रितिका जवेरी का किरदार निभाया था। वह राधिका मदन के साथ स्क्रीन शेयर कर दी नजर आई। साल 2017 में उन्होंने गौतम गुप्ता के साथ शादी की। अब वह 3 साल की बेटी अनायका की मां बन चुकी है। अब उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली है और डेली लाइफ पर व्लॉगिंग करती हुई नजर आती है। उन्होंने अपनी शुरुआती दिनों को लेकर इसमें काफी कुछ बताया और पहली शादी के कई राज खोले।

इस दौरान स्मृति खन्ना ने बताया कि मैं अपने स्कूल के बाद में किसी को डेट किया। हमने 5 साल से ज्यादा तकडेट किया और यहां तक की शादी भी कर ली थी। यह मेरी पहली शादी थी और वह शादी अच्छी नहीं चली और कुछ ही महीना के बाद में टूट गई। जैसा मैं उसके बारे में सोचती थी वह लड़का ऐसा नहीं था और वह कोई और निकाल। उसने मुझे बेवकूफ बनाया और मेरे पूरे परिवार को भी बेवकूफ बनाया।

स्मृति खन्ना ने बताया कि जब कुछ भी नहीं हो रहा था तो मैं इस पर एक्शन लिया और मुझे पता चला कि वह मुझे धोखा दे रहा है। लेकिन भगवान का शुक्र है कि मेरे साथ कुछ गलत नहीं हुआ। इसी के चलते मैं मूव ऑन कर लिया और कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि आपको बता दें कि बाद में स्मृति ने साल 2017 में दूसरी शादी गौरव गुप्ता के साथ में रचाई। अब वह अपनी निजी जिंदगी में पूरी तरह खुश है।

हालांकि स्मृति ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में टॉक्सिक रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए बताया, 'जिस लड़के को मैंने डेट करना शुरू किया, उसने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। वह कहने लगा कि तुम यह नहीं कर सकती, तुम वो नहीं कर सकती। आप एक फिल्म भी नहीं कर सकती। आपको लोगों से क्यों मिलना है? फिल्म वाले बुरे हैं। उस आदमी ने मुझे मीटिंग में भी नहीं जाने दिया। उसने कहा, आपको इजाजत नहीं है। ठीक है, मैंने सोचा चलो एक सीरियल ही कर लेते हैं। मुझे नहीं पता था कि कैसे एक्टिंग करना है। मैंने एक्टर्स से कोई ट्रेनिंग नहीं ली। मैंने एक दिन भी कोई वर्कशॉप नहीं ली। मेरी बात वहां भी नहीं बनी। तब मुझे इस बेवकूफ आदमी के बारे में पता चला कि यह धोखेबाज नंबर 1 है। मुझे बहुत-सी लड़कियों के बारे में पता चला। मैंने उसके घर पर लड़कियों को पकड़ा। वह एक टॉक्सिक आदमी था। वह उस तरह का आदमी था, जो माफी मांग लेता था और अगर आप नहीं मानते तो वह आपको मारता था। मैंने पहली शादी में भी इस लेवल की बेहुदा हरकत नहीं देखी थी क्योंकि कोई मार-पीट नहीं हुई थी। इसकी शुरुआत यहीं से हुई। मेरा जीवन तो और बेकार हो गया। जब मैं मुंबई आई तो मैंने क्या सोचा था और अब क्या हो गया? अब वो आदमी मुझे छोड़ ही नहीं रहा था। वह साइको भी था।'

स्मृति ने एक इंटरव्यू में एपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए बताया, 'उसने मुझसे कहा कि अगर मैं उनके साथ नहीं रहना चाहती तो मुंबई छोड़ दूं। वह बहुत गुंडा किस्म का लड़का था। धोखाधड़ी करते हुए पकड़े जाने के बाद उसने मेरी मां को काफी कुछ कहा। उसने मेरी मां से कहा, 'अगर आप अपनी बेटी को सिंगल पीस में वापस चाहती हैं, तो उसे वापस बुला लें। नहीं तो उसकी टांगें तोड़ दूंगा और सूटकेस में बंद करके भेज दूंगा। वह मेरे साथ नहीं रहना चाहती, है ना? अब से उसे मुंबई में नहीं देखा जाना चाहिए।'

Read more about: smriti khanna bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X