पैसों की तंगी के चलते स्मृति ईरानी को करना पड़ा था झाड़ू-पोंछा, टीवी पर आते ही खुली किस्मत

Smriti Irani

Smriti Irani Life Struggle: स्मृति ईरानी आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्होंने टेलीविजन पर काफी बेहतरीन काम किया है। लेकिन अब वह राजनीति में अपना हाथ आजमा रही है। स्मृति ईरानी ने टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से घर-घर में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है।

स्मृति ईरानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें टीवी सीरियल में किस तरीके से अहम किरदार ऑफर हुआ था। स्मृति ईरानी ने इस पर बातचीत करते हुए बताया कि करियर की शुरुआती दिनों में उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। कई बार तो उन्हें काम मिलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्मृति ईरानी ने अपने शुरुआती दिनों को याद किया और बताया कि एकता कपूर ने जब उन्हें पहली बार देखा तो रिजेक्ट कर दिया। बाद में उन्होंने एक एस्ट्रोलॉजर के कहने पर स्मृति को साइन किया। एक्ट्रेस ने बताया कि "मुझे कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। कई बार मेरे लुक तो कभी कलर को लेकर मुझे रिजेक्ट कर दिया गया था।"

स्मृति ईरानी ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्हें हर महीने 1800 रुपए मिलते थे। जब उन्हें मिस इंडिया के लिए चुना गया तो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उन्हें एक लाख रुपए चाहिए थे। तब उन्होंने अपने पिता से उधार मांगे। एक्ट्रेस ने बताया कि प्रतियोगिता में मिले उपहार में से 40 हज़ार रुपए उन्होंने लौटा दिए। बाकी के पैसे जताने के लिए उन्हें नौकरी करनी पड़ी।

स्मृति ईरानी ने यह भी बताया कि "पैसों के लिए मैं मैकडॉनल्ड्स में झाड़ू-पोछे का काम करती थी। जिसके लिए मुझे 1800 रुपए फीस के तौर पर मिलते थे और यह मेरी पहली नौकरी थी।" स्मृति ईरानी ने यह भी बताया कि वह हफ्ते में 6 दिन काम पर जाती थी और छुट्टी वाले दिन ऑडिशन देने के लिए जाया करती थी।

Read more about: smriti irani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X