स्मृति ईरानी का सेट पर हो गया था मिसकैरिज, फिर इस हालत में किया ये काम

टीवी एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इन दिनों चुनावों में काफी बिजी हैं लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से उन्होंने काफी पापुलैरिटी हासिल की थी। लेकिन उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि टीवी इंडस्ट्री में काम करते वक्त उनका मिसकैरेज हो गया था।
स्मृति ईरानी ने पहले शूटिंग और अब राजनीति में अपना 100 प्रतिशत दिया। पिछले दिनों स्मृति ईरानी ने पीरियड लीव को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसपर काफी हंगामा हुआ था। एक सवाल को लेकर वह भावुक हो गई और उन्होंने कहा कि जब यह मासिक धर्म पैड लीव विवाद शुरू हुआ तो टीवी इंडस्ट्री से होने का दावा करने वाली एक महिला ने यह भी कहा था कि "अरे! स्मृति ईरानी के लिए आसान रहा, उसके पास में तो वैनिटी वैन थी।"
स्मृति ईरानी ने कहा कि "नहीं मेरा सेट पर मिसकैरेज हुआ था और मैं अपने बच्चों को जन्म देने के 2 से 3 दिन बाद कम पर लौट आई थी। यहां तक की मेरे पास में मेरे बच्चे को दूध पिलाने की कोई भी सुविधा मौजूद नहीं थी। स्मृति ईरानी ने बताया कि जहां मैं रहती थी वहां से स्टूडियो 10 मिनट की दूरी पर था और मैं लंच या टी ब्रेक के दौरान घर पर जाया करती थी।"
स्मृति ईरानी ने आगे यह भी कहा कि मेरे पास में सेट पर कोई भी स्पेशल सुविधा मौजूद नहीं थी। हां मुझे पता है कि यह कितना ज्यादा मायने रखता है और मैं कभी-कभी 10 से 16 घंटे तक काम किया करती थी। बता दे कि एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मासिक धर्म के दौरान पेड लीव को लेकर आपत्ति जाहिर की और कहा कि यह नहीं दी जानी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications


