जब स्मृति ईरानी ने इस कारण छोड़ा था घर, पिता ने शादी पर कह डाली थी ऐसी बात

स्मृति ईरानी को आज के वक्त में कौन नहीं जानता है? वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। बता दें कि भले ही आज वह राजनीति में अपना एक अहम योगदान दे रही है। लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब वह टेलीविजन की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हुआ करती थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल से अपने घर घर में एक खास पहचान बना ली थी।
घर-घर में कमाया नाम
स्मृति इरानी इसी सीरियल से हर किसी की फेवरेट बन गई थी। लेकिन उन्हें सब कुछ देने वाला भी यही शो था। या फिर ऐसा भी कह सकते हैं कि इसके लिए स्मृति इरानी ने अपना घर तक छोड़ दिया था। दरअसल उनके पिता ने उनसे यह कह दिया था कि अगर तुम सफल नहीं हो पाई तो तुम्हारी शादी करवा दूंगा और इसी शर्त पर एक्ट्रेस ने अपना घर छोड़ इंडस्ट्री में कदम रखा।
स्मृति को शुरुआत में मिलती थी 1800 सैलरी
बहुत कम लोगों को इसके बारे में पता है आपको बता दें कि स्मृति इरानी को उस समय सिर्फ 1800 रुपए सैलरी के रूप में मिला करते थे। स्मृति ईरानी ने खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उनके मेकअप आर्टिस्ट तक कार में आया करते थे और वह ऑटो से सेट पर पहुंचा करती थी। लेकिन एक बार उनके मेकअप आर्टिस्ट ने उनसे यह कह दिया था कि मुझे शर्म आती है ऐसे आने में और एक गाड़ी तो ले लो।
स्मृति और उनके पति की सैलरी मिलाकर होते थे ₹30000
स्मृति ईरानी ने यह भी बताया था कि जब उनकी जुबिन ईरानी से शादी हुई तब उन दोनों की सैलरी मिल कर ₹30000 बना करते थे। अक्सर हमें मशहूर अभिनेत्री और पॉलिटिशियन स्मृति की शालीनता देखने को मिल जाती है। यहां तक कि कुछ वक्त पहले उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें वह गाड़ी में बैठकर बुनाई करती हुई नजर आई थी। हालांकि अब उन्होंने एक्टिंग छोड़ पॉलिटिक्स में अपना हाथ आजमाया और वह यहां पर सफल भी रहीं और उन्होंने खूब नाम भी कमा लिया।


Click it and Unblock the Notifications