शादी के दिन रहीं सेट पर, डिलीवरी के 3 दिन बाद भी किया काम... पैसे के लिए ऐसी ऐसी हालत में किया काम

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से फेमस हुई राजनीतिक स्मृति ईरानी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस को सीरियल के जरिए घर-घर में तुलसी के नाम से जाना जाता है। लेकिन आज के समय पर वह महिला और बाल आयोग मंत्री के तौर पर दुनिया भर में मशहूर हो गई है। लेकिन हाल ही में स्मृति ईरानी ने अपने उन दोनों को याद किया जब वह स्टार प्लस की मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की शूटिंग कर रही थी।
स्मृति ईरानी शुरुआती दिनों में हुआ करती थी गरीब
दरअसल ऑल अबाउट ईव इंडिया को दिए हुए एक इंटरव्यू के दौरान स्मृति ईरानी ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने अपनी शादी के दिन भी सीरियल के लिए शूट किया था। इतना ही नहीं अपनी डिलीवरी के तीन दिन बाद उनको शूटिंग के लिए वापस लौटना पड़ा। इसके पीछे की वजह पूछने पर एक्ट्रेस ने कहा कि "क्योंकि मैं गरीब रह चुकी हूं और अगर आप गरीब हैं तो आप काम करने का हर एक मौका ढूंढते हैं। एक गरीब इंसान कभी भी कोई मौका हाथ से जाने नहीं देता है जो कि उसे पैसे कमाने में सहायता करे।"
स्मृति ईरानी का गौशाला के किराए के कमरे में हुआ था जन्म
स्मृति ईरानी ने आगे यह भी कहा कि "अगर आप मेरे जैसे किसी भी इंसान को अपनी दैनिक मजबूरी छोड़ने के लिए कह देंगे तो उन्हें दिल का दौरा पड़ सकता है। गरीबी आपके ऊपर दबाव पैदा कर देती है और मैं बहुत ही ज्यादा क्लियर थी कि मैं उसे दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दे सकती।" स्मृति ईरानी ने अपने गरीबों के दोनों को याद करते हुए यह भी बताया कि उनका जन्म एक गौशाला के किराए के कमरे में हुआ और उन्होंने पांचवी क्लास तक एक अस्थाई स्कूल में पढ़ाई की।
मिसकैरेज के कुछ घंटे बाद ही सेट पर पहुंची थी स्मृति
इसी के अलावा आपको बता दें कि इससे पहले नीलेश मिश्रा के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान इस स्मृति ईरानी ने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के पहले साल के बारे में जिक्र किया था। एक्ट्रेस ने इस पर बताया था कि उन्हें अपने मिसकैरेज के कुछ घंटे के बाद ही सेट पर जाना पड़ा। उस समय ऐसी खबरें आने लगी थी की एक्ट्रेस ने मिसकैरेज को लेकर झूठी अफवाहें फैलाई है। हालांकि बाद में स्मृति ईरानी ने शो की मेकर एकता कपूर को अपनी मेडिकल रिपोर्ट्स दिखा दी थी।


Click it and Unblock the Notifications