..................... Smriti Irani had miscarriage on the shooting set came to work 3 days after the birth of the child. - Hindi Filmibeat

जब स्मृति ईरानी का सेट पर हुआ था मिसकैरिज, फिर इस हालत में किया ये काम

Smriti Irani

टीवी एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इन दिनों अपने पीरियड लीव वाले बयान को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल एक वक्त हुआ करता था जब सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से उन्होंने काफी पापुलैरिटी हासिल की थी। लेकिन उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि टीवी इंडस्ट्री में काम करते वक्त उनका मिसकैरेज हो गया था।

पीरियड लीव वाले बयान को लेकर स्मृति ईरानी चर्चा में आ गई है और इस बात पर जोर दे रही है कि इसकी छुट्टी को लेकर कोई भी जरूरत नहीं है। लेकिन इसी बीच एकसवाल को लेकर वह भावुक हो गई और उन्होंने कहा कि जब यह मासिक धर्म पैड लीव विवाद शुरू हुआ तो टीवी इंडस्ट्री से होने का दावा करने वाली एक महिला ने यह भी कहा था कि "अरे! स्मृति ईरानी के लिए आसान रहा, उसके पास में तो वैनिटी वैन थी।"

स्मृति ईरानी ने कहा कि "नहीं मेरा सेट पर मिसकैरेज हुआ था और मैं अपने बच्चों को जन्म देने के 2 से 3 दिन बाद कम पर लौट आई थी। यहां तक की मेरे पास में मेरे बच्चे को दूध पिलाने की कोई भी सुविधा मौजूद नहीं थी। स्मृति ईरानी ने बताया कि जहां मैं रहती थी वहां से स्टूडियो 10 मिनट की दूरी पर था और मैं लंच या टी ब्रेक के दौरान घर पर जाया करती थी।"

स्मृति ईरानी ने आगे यह भी कहा कि मेरे पास में सेट पर कोई भी स्पेशल सुविधा मौजूद नहीं थी। हां मुझे पता है कि यह कितना ज्यादा मायने रखता है और मैं कभी-कभी 10 से 16 घंटे तक काम किया करती थी। बता दे कि एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मासिक धर्म के दौरान पेड लीव को लेकर आपत्ति जाहिर की और कहा कि यह नहीं दी जानी चाहिए।

Read more about: smriti irani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X