दूरदर्शन में की एंकरिंग, एक तस्वीर से चमकी किस्मत, 31 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई थी ये एक्ट्रेस

Smita Patil Career: फिल्म इंडस्ट्री में पॉपुलर होने के लिए हर एक सेलिब्रिटी को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इसीलिए आज हम आपको हिंदी सिनेमा की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो कि एक वक्त पर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन गई थी। यहां तक की अपनी मेहनत के बलबूते पर उन्होंने एक्टिंग में सफलता हासिल की।
दरअसल हम बात कर रहे हैं स्मिता पाटिल की। उन्होंने सिर्फ 31 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया और उनका निधन 13 दिसंबर 1986 में हो गया था। एक वक्त था जब हर कोई उनकी खूबसूरती और एक्टिंग पर फिदा हो जाया करता था। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने न्यूज़ एंकर के तौर पर काम किया है और दूरदर्शन में वह मराठी खबरें पढ़ती थी।
लेकिन स्मिता पाटिल को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था की एक्टिंग कैसे सफल से वह बॉलीवुड तक का सफर तय कर लेंगी। आज हम आपको एक किस्सा बताने वाले हैं जिसका जिक्र एक्ट्रेस ने अपनी जीवनी स्मिता पाटिल ए ब्रीफ इनकैनडिसेंस में किया था।
दरअसल स्मिता पाटिल की बायोग्राफी की माने तो एक दीपक किरपेकर कर नाम के फोटोग्राफर ने स्मिता पाटिल की तस्वीर क्लिक की। जिसको वह दूरदर्शन लेकर गए और तभी स्मिता पाटिल की एक तस्वीर जमीन पर गिर गई। इसी दौरान मुंबई दूरदर्शन के निर्देशक पीवी कृष्णमूर्ति की नजर एक्ट्रेस की तस्वीर पर पड़ी और उन्होंने पूछा कि यह किसकी तस्वीर है?
तब कृष्णमूर्ति ने स्मिता पाटिल से मिलने की इच्छा जाहिर की। जब कृष्णमूर्ति ने स्मिता से मुलाकात की तो उन्होंने एंकरिंग की बात की थी। पहले तो एक्ट्रेस उनकी बात से सहमत नहीं हुई। लेकिन फिर बहुत मानने के बाद उन्होंने ऑडिशन में बांग्लादेश का राष्ट्रीय गान 'आमार शोनार बांग्ला' सुना दिया।
स्मिता पाटिल खूबसूरत तो थी लेकिन उनकी मधुर आवाज भी निर्देश को काफी पसंद आई। उन्होंने एक्ट्रेस को तत्काल न्यूज़ एंकर के लिए चुन लिया और फिर स्मिता पाटील मुंबई दूरदर्शन में मराठी की खबरें पढ़ने लग गई थी। एक दिन टीवी पर फेमस फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल की नजर एक्ट्रेस पर पड़ी। उन्होंने मन बना लिया कि वह अगली फिल्म स्मिता के साथ ही बनाएंगे।
फिर क्या था श्याम बनेगा ने अपनी फिल्म चरणदास चोर में स्मिता पाटिल को काम दिया। हालांकि आपको बता दें कि स्मिता पाटिल को असली पहचान फिल्म निशांत से मिली थी। सिम को 1975 में रिलीज किया गया था। बाद में उन्होंने शादीशुदा एक्टर राज बब्बर से शादी रचाई और उनका एक बेटा भी है।


Click it and Unblock the Notifications











