'इसमें अधनंगे शरीर हैं, ये कैसी नुमाइश', महिलाओं और डायरेक्टर्स पर उल्टी पड़ी स्मिता पाटिल

स्मिता पाटिल इंडस्ट्री की एक जानीमानी अभिनेत्री रह चुकी है। लेकिन उन्होने बहुत ही कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी 1 ख़ास जगह बनायी। बता दें कि स्मिता पाटिल ने फ़िल्मों में न्यूडिटी के ख़िलाफ़ खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने दूरदर्शन के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान फ़िल्मों में फ़ीमेल न्यूडिटी के ख़िलाफ़ अपना ग़ुस्सा जताया। उन्होंने आज के दौर में इन सब चीज़ों को फ़िल्मों में प्रमोट किया जा रहा है इस पर भी एतराज़ जताया।
फ़िल्मों में न्यूडिटी को लेकर एक्ट्रेस ने की बात
स्मिता पाटिल ने इस पर कहा कि एक फ़िल्म को लेकर हिन्दुस्तान की ऑडियंस को फ़ोर्स किया गया कि इसे देखो इस फ़िल्म में सेक्स है। यहां तक कि इस फ़िल्म में औरतों के आधे नंगे शरीर हैं तो इस फ़िल्म को ज़रूर देखने आओ। ये एक एटीट्यूड बन गया है जो कि बहुत ही ज़्यादा ग़लत है। कई और इंटरव्यू में भी एक्टर्स ने कहा कि हीरो तो नंगा नहीं दिखाया जाता, उससे कुछ होने वाला भी नहीं है। लेकिन औरतों को अगर नंगा दिखा देते हैं तो उन्हें ऐसा लगने लगता है कि सौ लोग और देखने आ जाएंगे।
सिर्फ़ 31 साल की उम्र में हुआ स्मिता पाटिल का निधन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस स्मिता पाटिल ने राज बब्बर के साथ में शादी की थी। जिसके बाद में 28 नवंबर साल 1986 में उनके बेटे प्रतीक का जन्म हुआ। बेटे को जन्म देने के बाद में एक्ट्रेस को बहुत ही तेज बुखार आया और वह मनेंजाइटिस का शिकार हो गई। कहा तो यह भी जाता है कि एक्ट्रेस दोबारा से हॉस्पिटल नहीं जाना चाहती थीं और धीरे धीरे इसी के चलते उनकी हालत ख़राब हो गई। लेकिन जब राज बब्बर उन्हें ज़बरदस्ती हॉस्पिटल लेकर गए तो तब तक काफ़ी देर हो चुकी थी। उस समय तक एक्ट्रेस के शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और वह सिर्फ़ 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई।


Click it and Unblock the Notifications