जब स्मिता पाटिल को अमिताभ बच्चन की हुई चिंता, आधी रात फ़ोन कर पूछा हाल, बिग बी भी हो गए थे हैरान

स्मिता पाटिल हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री रही है और आपको बता दें कि उनका करियर काफी छोटा रहा। उन्होंने काफी कम समय में इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई। जब जब स्मिता पाटिल का नाम सामने आता है तो अक्सर उनके किस्से भी खूब सुर्खियों में आ जाते हैं। स्मिता पाटिल ने 80 के दशक में बेहद ही सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।
कई फिल्मों में स्मिता और अमिताभ कर चुके हैं साथ काम
लेकिन आपको बता दें कि स्मिता पाटिल ने बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के साथ में भी काम किया। उन्होंने नमक हलाल और शक्ति जैसी फिल्मों में एक्टर के साथ में काम किया। दोनों के बीच में काफी गहरी दोस्ती भी थी। एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन ने स्मिता पाटिल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। जहां पर उन्होंने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ जो हादसा हुआ उसका अंदेशा एक्ट्रेस को पहले ही लग गया था।
आधी रात अमिताभ को होटल में स्मिता ने किया कॉल
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा साझा किया। बिग बी ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि मैं एक बार कुली की शूटिंग के लिए बेंगलुरु गया। लेकिन आधी रात को 2:00 बजे होटल में मेरे लिए फोन आया और रिसेप्शनिस्ट ने मुझे फोन ट्रांसफर कर दिया। मुझे पता चला की लाइन पर स्मिता पाटिल थी। मैं काफी हैरान था लेकिन मैं फिर भी उनसे बात की।
स्मिता पाटिल को हादसे का पहले ही हो गया था अंदेशा
अमिताभ बच्चन ने आगे यह भी बताया कि "स्मिता पाटिल ने मुझसे पूछा कि आप ठीक है? आपकी तबीयत कैसी है? जिस पर मैंने उनको जवाब देते हुए कहा कि हां मैं ठीक हूं। जिस पर उन्होंने मुझसे कहा कि मैं अभी आपको लेकर एक सपना देखा जोकि बेहद बुरा था। इसलिए मैंने आपको इतनी रात को कॉल किया। लेकिन अगले दिन मेरे साथ यह हादसा हो गया।"
मुश्किल से बची थी अमिताभ बच्चन की जान
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बहुत कम लोगों को इस बारे में पता है की फिल्म कुली की फाइट शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की आंत फट चुकी थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि बाद में एक्टर को अस्पताल में भर्ती भी करवा दिया गया था। इस हादसे के बाद अमिताभ बच्चन की जान बहुत ही मुश्किल से बची थी।


Click it and Unblock the Notifications











