शादीशुदा हीरो से हुआ प्यार, मिला ‘घर तोड़ने वाली’ का तमगा, बेटे को जन्म देते ही इस हसीना की हुई मौत

Smita Patil: हिंदी सिनेमा में कई सारी ऐसी एक्ट्रेसेस रही है जिन्होंने नारीवादी मुद्दों को उठाया और सुर्खियों में आई थी। इन हसीनाओं में स्मिता पाटिल का भी नाम शामिल हैं। तो वह एक ऐसी एक्ट्रेस रही जिन्होंने नारी को एक सशक्त और मज़बूत किरदार में दिखाया। उन्होंने महिला को पर्दे पर अबला नहीं बल्कि सबला के रूप में दर्शाया। जितनी एक्ट्रेस की प्रोफ़ेशनल लाइफ़ ज़बरदस्त निकली उतनी ही पर्सनल लाइफ़ में उथल पुथल मची रही। एक्ट्रेस को शादीशुदा एक्टर से प्यार हुआ और लिव-इन में रहने लगी। जिसके बाद एक हादसे के चलते कम उम्र में मृत्यु हो गई।
शादीशुदा एक्टर राज बब्बर से हो गया था प्यार
मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल, राज बब्बर को अपना दिल दे बैठी थी। लेकिन जब दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ रही थी तो उस समय राजबब्बर एक कश शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता भी थे। इसके बावजूद दोनों ने किसी की परवाह नहीं की। राज बब्बर भी स्मिता पाटिल के बिहार में इतने दीवाने हो गयी थी की अपने परिवार को छोड़कर उनके साथ में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। किसी भी बात की परवाह न करते हुए दोनों ने बाद में शादी रचा ली। राज बब्बर ने भी अपनी पहली पत्नी नादिरा और अपने बच्चों को उनके हाल पर छोड़ दिया था।
स्मिता पाटिल को मिला 'घर तोड़ने वाली' का तमगा
एक तरफ तो स्मिता पाटिल ने पर्दे पर दृढ़ और मजबूर महिला का किरदार निभाया। तो वही असल ज़िंदगी में उन्होंने राज बब्बर के साथ शादी कर के सुर्खियां प्राप्त की। लोग एक्ट्रेस को 'घर तोड़ने वाली कहने' लग गए। हालांकि दोनों वादा समय तक साथ में नहीं रह पाए। दरअसल स्मिता पाटिल मां बनने वाली थी और यह दोनों के लिए काफ़ी ज़्यादा सुखद अनुभव था। लेकिन बेटी की डिलिवरी के बाद एक्ट्रेस को इन्फेक्शन हुआ और इसी के चलते उनकी जान चली गई। प्रतीक बब्बर ही एक्ट्रेस के बेटे हैं और उनके जन्म के कुछ ही दिनों के बाद में एक्ट्रेस ने 31 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।


Click it and Unblock the Notifications











