Throwback : अपनी मौत को लेकर स्मिता पाटिल ने कर दी थी यह भविष्यवाणी, जानकर आप भी चौंक जाएंगे

Smitha Patil

बॉलीवुड में बीते दिनों की स्टार स्मिता पाटिल किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उन्होंने ना सिर्फ फिल्मों में हिरोइनों की गोरी-चिट्टी होने वाली स्टिरियोटाइप को तोड़ा था, बल्कि कई ऐसी फिल्में भी की जो महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर ज्यादा प्रकाश डालती हैं। 16 साल की उम्र में स्मिता पाटिल ने अपना करियर दूरदर्शन पर एक टीवी न्यूजरिडर के तौर पर किया था, लेकिन बाद में उन्होंने कई लाजवाब फिल्मों में भी काम किया। अपने 10-12 सालों के छोटे से करियर में ही स्मिता पाटिल ने 2 नेशनल, 3 फिल्म फेयर और पद्मश्री पुरस्कार जीत चुकी थी। स्मिता पाटिल की प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन से जुड़ी कई बातें लोगों को पता है लेकिन काफी कम लोगों को ही स्मिता पाटिल के 6th सेंस के बारे में पता है। जी हां, 6th सेंस यानी वह शक्ति जो किसी घटना के घटने से पहले ही लोगों को उसका आभास करा देती है। स्मिता पाटिल के पास भी कमाल का 6th सेंस था, जिसका उदाहरण एक नहीं बल्कि कई बार मिला है।

हादसे से ठीक पहली रात अमिताभ बच्चन का पूछा था हाल :

हादसे से ठीक पहली रात अमिताभ बच्चन का पूछा था हाल :

स्मिता पाटिल की 6th सेंस का नमुना अमिताभ बच्चन को भी मिल गया था। जिस दिन फिल्म 'कुली' के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ हादसा हुआ था और उन्हें अगले कुछ महीनों तक आईसीयू में बिताने पड़े थे, उससे ठीक एक रात पहले अचानक स्मिता पाटिल का अमिताभ बच्चन को कॉल आया था और उन्होंने फोन पर पूछा था कि क्या वह ठीक हैं। इस बात का खुलासा अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। बकौल अमिताभ बच्चन, सेट पर उनकी स्मति पाटिल से ज्यादा बातचीत नहीं होती थी। अमिताभ बच्चन ने कहा, "मैं वेस्ट एंड होटल में रुका हुआ था। एक रात को करीब 1 बजे मुझे मेरे कमरे में एक कॉल मिला। जब ऑपरेटर ने कहा कि स्मिता पाटिल मुझसे बात करना चाहती तो पहले मुझे लगा कि कोई मुझसे प्रैंक कर रहा है। जब फोन पर स्मिता पाटिल की आवाज तब यकीन हुआ कि वहीं हैं।" अमिताभ ने आगे बताया, "स्मिता पाटिल ने मुझसे कहा, अमित जी! इतनी रात को परेशान करने के लिए माफी चाहती हूं। लेकिन क्या आप ठीक हैं? मैं एक बहुत बुरा सपना देखकर जाग गयी थी।" इसके ठीक अगले दिन सुबह ही अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'कुली' के सेट पर हादसा हो गया जिसमें उनकी जान जाते-जाते बची।

नियमित तौर पर जाती थी अस्पताल :

नियमित तौर पर जाती थी अस्पताल :

फिल्म 'कुली' के सेट पर चोट लगने के बाद जब अमिताभ बच्चन अस्पताल में जीवन और मौत के बीच झुल रहे थे, उस समय स्मिता पाटिल नियमित तौर पर अस्पताल में उनका हालचाल पूछने जाती थी। अमिताभ बच्चन को 2-3 महीने तक आईसीयू में बिताने पड़े थे। सिर्फ इतना ही नहीं अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब अमिताभ बच्चन घर आ गये थे, उस समय भी स्मिता पाटिल हर रोज उनके घर जाकर उनका हालचाल पूछती थी। अमिताभ बच्चन ने कहा, "मैं उस बात को कभी नहीं भूल सकता हूं।"

अपनी मौत से जुड़ी इस बात की कर दी थी भविष्यवाणी :

अपनी मौत से जुड़ी इस बात की कर दी थी भविष्यवाणी :

स्मिता पाटिल की मौत के बाद उनकी को-स्टार पूनम ढिल्लों ने बताया, "स्मिता पाटिल ने अपनी मौत की भविष्यवाणी कर दी थी।" बकौल पूनम, "स्मिता ने कहा था मैं 31 साल की उम्र में मरुंगी।" आश्चर्यजनक रूप से 13 दिसंबर 1986 को जब स्मिता पाटिल की मौत हुई, उस समय उनकी उम्र 31 साल ही थी। स्मिता पाटिल ने अपने बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के 15 दिनों बाद डिलीवरी से संबंधित कुछ जटिलताओं के कारण दुनिया को अलविदा कह दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X