जब स्मिता पाटिल ने श्रीदेवी की फिल्मों को बताया था बेतुकी, बोलीं- 'वो पैर दिखाने के 10 लाख ले लेंगी...'

Smita Patil Commented On Sridevi: श्रीदेवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि 70 से लेकर 80 और 90 के दशक में उनका बोलबाला था। तकरीबन उन्होंने बॉलीवुड पर 50 साल तक राज किया। यहां तक कि श्रीदेवी को हिंदी सिनेमा की पहली लेडी सुपरस्टार भी कहा जाता था। लेकिन एक बार उस समय की अभिनेत्री स्मिता पाटिल ने उनके करियर और एक्स सिंबल छवि को लेकर एक इंटरव्यू में कुछ बातें कह दी थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्मिता पाटिल ने श्रीदेवी की फिल्मों की चॉइस पर सवाल उठाया और कहा कि एक्ट्रेस की फिल्मों को देखकर वह सोचने पर मजबूर हो गई है कि क्या पैसे कमाने के लिए बेतुकी फिल्मों में काम करना ठीक है? स्मिता पाटिल ने इस पर आगे कहा कि "श्रीदेवी मेरी काफी अच्छी दोस्त है और मैं उनसे यही पूछना चाहूंगी कि क्या वो जानती है कि उनका शोषण हो रहा है।"
स्मिता पाटिल ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे ऐसा लगता है कि वो इससे बिल्कुल भी वाकिफ नहीं है और मेरे साथ तो ऐसा नहीं किया जा सकता है। फिल्म 'चक्र' की शूटिंग के वक्त में नहाने का सीन करने पर हजार बार सोच रही थी। मुझे यह करने के लिए खुद को 4 साल तक तसल्ली देनी पड़ गई थी और दूसरी तरफ साउथ इंडियन अभिनेत्रियां इसको लेकर कुछ सोचती तक नहीं है। वह उस माहौल में रहती है जहां पर उन्हें मेंटली ज्यादा ग्रो नहीं किया जाता।"
स्मिता पाटिल ने आगे बताया कि "वह जिंदगी को अपने माता-पिता के नजरिए से देखती हैं। वो हमेशा बेकार और बेटू की फिल्मों में काम करती है, पैसे कमा लेती है और फिर शादी कर लेती हैं। हाल ही में एक आर्ट फिल्म के लिए डिलीवरी सीन शूट करना था तो डायरेक्टर ने मुझे अपनी टांगे दिखाने को कहा। मैंने उन्हें साफ इनकार किया क्योंकि ऐसा करने की कोई आवश्यकता नहीं।"
स्मिता पाटिल यहीं पर नहीं रुकी उन्होंने आगे यह भी कहा कि "वह इस सीन को अपने फेशियल एक्सप्रेशन से भी बखूबी निभा सकती हैं। इस तरीके की कई सारी फिल्में में रिजेक्ट कर चुकी हूं, लेकिन ऐसी कई सारी अभिनेत्रियां भी है जो सिर्फ अपने पैर दिखाने के लिए 10 लाख रुपए ले लेती है। अगर श्रीदेवी ऐसा नहीं करती है तो कोई और अभिनेत्री भी ये कर सकती है।"


Click it and Unblock the Notifications











