एक्टिंग छोड़ ये हसीना हुई मेकअप आर्टिस्ट बनने पर मजबूर, बोलीं- 'पेट पालने के लिए काम चाहिए'

Rubina Ali Qureshi

फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाना इतना आसान नहीं है। लेकिन कुछ ऐसे सितारे भी आए हैं जिनकी पहली ही फिल्म इतनी जबरदस्त हिट हुई कि वह रातों-रात स्टार बन गए। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि वह अचानक से ही इंडस्ट्री से गायब हो गए। आज हम आपको एक ऐसी हीरोइन के बारे में बताने वाले हैं जिसकी डेब्यू फिल्म को इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सम्मान यानी कि ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

फिल्म को मिले थे कई पुरस्कार

अगर आप नहीं पहचान पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं रुबीना अली कुरेशी की। वह भारतीय अभिनेत्री है और उन्होंने ब्रिटिश ड्रामा ऑस्कर विजेता फिल्म इस स्लमडॉग मिलियनेयर में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाया। इस फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड प्राप्त किया। साल 2009 में स्लमडॉग मिलेनियर फिल्म ने 8 पुरस्कार जीते थे। इस फिल्म की सफलता के बाद में रुबीना अली को बॉलीवुड में जगह मिली।

झिग्गीयों में रहा करती थी रुबीना अली कुरेशी

स्लमडॉग मिलियनेयर की कहानी रुबीना अली की असल जिंदगी से काफी मिलती-जुलती थी। जैसा फिल्म दिखाया गया है कि वैसे ही रुबीना मुंबई की एक झुग्गी बस्ती से आई थी। वह बांद्रा स्टेशन के पास में गरीब नगर झुग्गी में रहा करती थी। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने पर्दे पर बहुत ही शानदार तरीके से अपनी असली कहानी को दशकों तक पहुंचाया।

रुबीना की रातों-रात बदली जिंदगी

स्लमडॉग मिलेनियर फिल्म की रिलीज के बाद अपर प्रसिद्धि हासिल हुई। रुबीना का जीवन रातों-रात बदल गया। मुंबई की झुग्गी बस्तियों में रहने वाली रुबीना अली कुरेशी एक वक्त के बाद इंटरव्यू देते और ऑस्कर पुरस्कारों में शिरकत करते हुए नजर आई। हालांकि अब आपको बता दें कि वह इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं है और एक बिजनेस वूमेन बन चुकी हैं।

फिल्मी दुनिया से बनाई दूरी

रुबीना अली कुरेशी पूरी तरीके से फिल्मी दुनिया से खुद को दूर कर चुकी है। उन्होंने बॉम्बे टाइम्स के साथ में इंटरव्यू के दौरान अपने बारे में और कैरियर के बारे में कुछ बातें साझा की। पर्दे पर नन्ही सी लतिका का किरदार निभाने वाली यह लड़की बड़ी होकर ब्यूटीशियन बनाकर अपना करियर आगे ले जा रही है। रुबीना ने मुंबई के पास अपना एक खुद का सालों खोल रखा है और हेयर स्टाइलिंग के अलावा मेकअप की सर्विस भी देती है।

पेट पालने के लिए बनी ब्यूटीशियन

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि "दिन बीते चले गए और उम्र बढ़ती चली गई। कुछ भी मेरे रस्ते में मुझे नहीं मिल रहा था। मैं अपने लिए एक सेफ काम ढूंढ रही थी। जिससे कि मैं अपना पेट पाल सकूं और दूसरों पर निर्भर ना रहूं। पहले मैं एक एयर होस्टेस बनना चाहती थी और फिर मेरा ब्यूटीशियन बनने की तरफ रुझान बढ़ता चला गया। इसीलिए मैंने इसे अपना प्रोफेशन बना लिया। अब मैं भविष्य में एक सेलिब्रिटी हेयर और मेकअप आर्टिस्ट बनना चाहती हूं।"

More from Filmibeat

Read more about: rubina ali qureshi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X