..................... Sita Aur Geeta to Dhoom 3, double roles were accepted by the audience, now it's the turn of Circus|सीता और गीता से लेकर धूम 3 तक, डबल रोल को दर्शकों ने लिया हाथो-हाथ, क्या सर्कस दोहरा पाएगी वहीं कमाल?| - Hindi Filmibeat

सीता और गीता से लेकर धूम 3 तक, डबल रोल को दर्शकों ने लिया हाथो-हाथ, क्या सर्कस दोहरा पाएगी वहीं कमाल?

Cover image

लंबे अर्से बाद बॉलीवुड में फिर से डबल रोल का दौर वापस लौटा है। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह डबल रोल में कॉमेडी का तड़का लगाने वाले हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डबल रोल वाली फिल्में पहले भी बनती आयी हैं। इन फिल्मों में ज्यादातर फिल्में कॉमेडी होती हैं। दर्शकों ने भी 'सीता और गीता' से लेकर 'डुप्लीकेट' और 'जुड़वा' जैसी फिल्मों को खूब पसंद किया और हाथो-हाथ लिया था। ऐसे में सितारों से सजी रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' दर्शकों का मनोरंजन करने में कितनी सफल होती है, यह देखना भी काफी दिलचस्प होगा। खास बात यह है कि फिल्म में रणवीर सिंह के डबल रोल के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, जॉनी लीवर और राजपाल यादव भी होंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण और अजय देवगन फिल्म में कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं।

आइए डबल रोल वाली कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जानते हैं जिन्हें दर्शकों ने काफी प्यार दिया :

धूम 3 :

धूम 3 :

धूम फ्रेंचाइजी की इस तीसरी फिल्म 'धूम 3' में आमिर खान ने डबल रोल निभाया था। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य ने किया था। आमिर ने फिल्म में जुड़वा भाइयों समर और साहिर का किरदार निभाया था। फिल्म में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा के साथ कटरीना कैफ और जैकी श्रॉफ ने भी प्रमुख किरदार निभाए थे।

कृष 3 :

कृष 3 :

फिल्म 'कृष 3' में ऋतिक रोशन ने दोहरा किरदार निभाया था। ऋतिक ने फिल्म में पिता और पुत्र दोनों का किरदार निभाया था। ऋतिक रोशन के अलावा इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत, विवेक ओबेरॉय ने प्रमुख किरदार निभाया था।

दुश्मन :

दुश्मन :

फिल्म 'दुश्मन' में काजोल ने डबल रोल निभाया था। फिल्म में काजोल ने जुड़वा बहनों और आशुतोष राणा ने नेगेटिव किरदार निभाया था। फिल्म में आशुतोष राणा ने काजोल (बड़ी बहन) की हत्या कर दी थी। जिसका बदला काजोल (छोटी बहन) लेती है। वहीं संजय दत्त ने नेत्रहीन एक व्यक्ति का किरदार निभाया था जो काजोल की मदद करते हैं।

जुड़वा :

जुड़वा :

फिल्म जुड़वा में सलमान खान ने जुड़वा भाईयों का किरदार निभाया था। इस कॉमेडी फिल्म में सलमान ने दो ऐसे भाईयों का किरदार निभाया था, जिनमें से एक को मारने पर चोट दूसरे को लगती थी। या अगर एक भाई किसी की पिटाई करें तो हाथ दूसरे भाई का भी उठता था। फिल्म में रंभा और करिश्मा कपूर ने भी मुख्य भूमिका निभायी थी। वहीं इसी नाम से बनी इस फिल्म के रिमेक में वरुण धवन ने जुड़वा भाईयों का किरदार निभाया था। इस फिल्म में तापसी पन्नु और जैकलिन फर्नांडिस ने मुख्य भूमिका निभायी थी।

गोपी किशन :

गोपी किशन :

मुकेश दुग्गल निर्देशित फिल्म 'गोपी किशन' में सुनील शेट्टी ने डबल रोल निभाया था। फिल्म में सुनील ने एक हवलदार और नेगेटिव दोनों किरदार निभाए थे। फिल्म में सुनील शेट्टी के अपोजिट शिल्पा शिरोडकर और करिश्मा कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आया था और लोगों को काफी हंसाया था।

सीता और गीता :

सीता और गीता :

रमेश सिप्पी निर्देशित फिल्म 'सीता और गीता' में हेमा मालिनी ने डबल रोल किया था। यानी एक डरी सहमी रहने वाली हेमा मालिनी और दूसरी तेज-तर्रार हेमा मालिनी जो किसी से भी लड़ने के लिए हमेशा तैयार। फिल्म में हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र और संजीव कुमार ने अहम किरदार निभाए थे।

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स :

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स :

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया था। यह फिल्म 2011 में आयी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का सिक्वल है। फिल्म में कंगना रनौत ने डबल रोल निभाया था। इसके अलावा फिल्म में आर. माधवन और जिम्मी शेरगिल ने भी मुख्य किरदार निभाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X