खूबसूरती में ऐश्वर्या राय को दी कड़ी टक्कर, शाहरुख़-सलमान संग किया काम, अब कहां हैं संजय कपूर की ये एक्ट्रेस

Sirf tum fame and sanjay kapoor actress Priya Gill

4 जून साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'सिर्फ तुम' में नजर आई एक्ट्रेस आरती को कौन भूल सकता है। आरती ने अपनी मासूमियत से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। दरअसल इस फिल्म में आरती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम प्रिया गिल है। प्रिया गिल इंडस्ट्री में उन चंद एक्ट्रेसेस में अपना नाम बनाया जिन्होंने शुरुआती करियर में ही सफलता प्राप्त कर ली थी। लेकिन यह एक्ट्रेस ज्यादा वक्त तक सफलता को कायम नहीं रख पाई और अचानक से ही इंडस्ट्री से गायब हो गई। तो चलिए आज हम जानते हैं कि प्रिया गिल अब क्या कर रही है और कहां है।

'तेरे मेरे सपने' फिल्म से किया था बॉलीवुड डेब्यू

प्रिया गिल ने साल 1996 में अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी हुई फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ में अरशद वारसी दिखे थे। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म 'तेरे मेरे सपने' में डेब्यू किया था और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। लेकिन आपको बता दें की एक्ट्रेस की एक्टिंग कमल की थी और इसके चलते इंडस्ट्री में उनके लिए नए रास्ते खुल गए थे।

संजय कपूर और प्रिया गिल की केमिस्ट्री ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

इस एक्ट्रेस को दर्शन आज भी 'सिर्फ तुम' में आरती के किरदार की वजह से पहचानते हैं। इस फिल्म के अंदर संजय कपूर के साथ में उनकी केमिस्ट्री बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और इसी के साथ फ़िल्म 'राजा' के बाद सिर्फ तुम फिल्म में संजय कपूर ने सफलता प्राप्त की थी।

हिंदी फिल्मों को छोड़ अन्य भाषाओं की फिल्मों में किया काम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रिया गिल ने अपने एक दशक के लंबे करियर के वक्त कई सारी फिल्मों में काम किया। उन्होंने शाहरुख खान से लेकर सलमान खान जैसे बड़े-बड़े सितारों के साथ में काम किया। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें हिंदी फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया और उन्हें भोजपुरी, पंजाबी, मलयालम और तमिल फिल्मों की तरफ रुख करना पड़ गया था। हालांकि वहां भी उनको कुछ खास सफलता प्राप्त नहीं हो पाई।

विदेश में जाकर शिफ्ट हो गई है एक्ट्रेस

लेकिन आपको बता दें कि अन्य भाषाओं की फिल्मों में काम करने के बावजूद भी प्रिया गिल को 'सिर्फ तुम' जैसी फिल्म की तरह सफलता प्राप्त नहीं हो पाई। इसके बाद में धीरे-धीरे वह वहां से भी गायब होती चली गई। हालांकि अब प्रिया गिल कहां है और क्या कर रही है इस बारे में किसी को भी खबर नहीं है। लेकिन कुछ खबरों के अनुसार उन्होंने शादी कर ली है और वह अपने परिवार के साथ में विदेश जाकर शिफ्ट हो गई हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sanjay kapoor priya gill
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X