मम्मी बनने के लिए इन्हें नहीं चाहिए थे पापा!
एक इंटरव्यू में एक बार प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि वो मां बनने के बाद लंबा ब्रेक लेंगी. बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो मां बनने के बाद लंबा ब्रेक लेती हैं तो साथ हीं कई ऐसी भी एक्ट्रेसेस हैं जो सिंगर मदर हैं और बहुत हीं सक्सेसफुल मां भी हैं।
कहते हैं जीवन में उतार-चढ़ाव आम बात है। यूं कहें कि उतार-चढ़ाव ही जीवन है। कुछ लोगों का मानना होता है कि तकलीफ और चुनौतियां सिर्फ आम आदमी के ही हिस्से में आती हैं। ये सोचना सरा-सर ग़लत है।
ये वो दौर है जिससे आदमी ही नहीं सितारे भी दो चार होते हैं। लेकिन हम यहां बॉलीवुड की कुछ ऐसी सिंगल मदर से आपको रूबरु कराने जा रहे हैं जो दूसरों के लिए प्रेरणा है और सीख है ति जिंदगी कैसे जीते हैं। ये स्टार्स सुपरस्टार होने के साथ ही एक सुपर मॉम भी साबित हुईं हैं।
किसी ने खुद से इस अकेली मां होने के एहसास को पाने की कोशिश तो किसी को परस्थितियों से समझौता करना पड़ा। वजह कोई भी हो मगर इस एहसास में उन्होंने खुद के साथ अपने बच्चों को भी तराशा है।


Click it and Unblock the Notifications