BdaySpcL - इनकी आवाज बन गई सलमान खान की पहचान..

सलमान खान की आवाज रहे सिंगर एस पी बालासुब्रमण्यम का सलमान खान को स्टार बनाने में बहुत बड़ा

By Shweta

आज सलमान खान भले बड़े स्टार हैं और हर सिंगर उन्हें अपनी आवाज देने की तमन्ना रखता हो ताकि वो बड़ा स्टार बन जाए लेकिन कोई ऐसे भी हैं जिनकी आवाज के कारण सलमान खान आज सलमान खान हैं। अगर वो ना होते तो शायद सलमान के 90 के दशक के गाने उतने हिट नहीं होते जितने हुए।

हम बात कर रहे हैं सिंगर एस पी बालासुब्रमण्यम की जिनका आज जन्मदिन है। एस पी बालासुब्रमण्यम आज 69 साल के हो गए। जब पहली बार सलमान खान की आवाज के लिए एस पी बालासुब्रमण्यम का नाम मैने प्यार किया के समय लिया गया तो सबने कहा कि सलमान खान की उम्र कम है और एस पी बालासुब्रमण्यम की मैच्योर आवाज है शूट नहीं करेगा ।

[शाहरुख को इतने गुस्से में कभी नहीं देखा होगा..जानिए क्या है मामला..VIDEO ]

लेकिन मैने प्यार किया के गाने बहुत हिट हुए और साथ ही उसके बाद एस पी बालासुब्रमण्यम की आवाज सलमान खान के लिए जैसे वरदान साबित हुआ। उन्होंने एक के बाद एक कई गाने सलमान के लिए गाए और सभी हिट रहे और सलमान खान का करियर बुलंदियों पर चढ़ता गया।

singer-sp-balasubrahmanyam-is-voice-of-salman-khan

एस पी बालासुब्रमण्यम साउथ के बहुत ही बड़े नाम और फेमस सिंगर हैं। आइये आपको दिखाते हैं सलमान खान के सबसे बेस्ट गाने जिन्हें एस पी बालासुब्रमण्यम ने आवाज दी और सलमान खान को बनाया हर दिल अजीज भाईजान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X