इस मशहूर सिंगर का ससुराल वालों को लेकर पत्नी से मजाक करना पड़ा भारी, हुआ हाल बेहाल, देखें वीडियो

Singer Shaan Funny Viral Video: अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लेने वाले सिंगर शान आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। वैसे तो उनके गाने काफी ज्यादा लोकप्रिय होते नजर आते हैं। लेकिन अब आपको बता दें कि सिंगर शान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में शान अपनी पत्नी राधिका के साथ में मजाक करते हुए नजर आते हैं। उनकी पत्नी शाम से पूछता है कि "क्या तुम कभी पागल खाने गए हो?" जिस पर सिंगर जवाब देते हुए कहते हैं कि "हां पूरी बारात लेकर गया था।" इस परेशान की पत्नी राधिका काफी गुस्सा हो जाती है। इसके बाद वीडियो के लास्ट में नजर आता है कि शान की आंख काली पड़ चुकी है जैसे किसी ने उन्हें पीटा हो।
इस वीडियो को शेयर करते हुए शान की पत्नी राधिका ने कैप्शन में लिखा कि बोलने से पहले सोच लेना चाहिए। अब शान के फैंस भी इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आए। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते लिखा कि "सेलिब्रिटी का भी वही हाल होता है, ओएमजी।" एक अन्य यूजर कमेंट करते लिखता है कि "मैं तो अपनी पत्नी को फॉरवर्ड करने वाला था लेकिन क्लाइमैक्स देखकर मन बदल लिया।"


Click it and Unblock the Notifications











