11 साल की उम्र में छोड़ा घर, रचाई दो शादियां, एक सुपरस्टार की कॉल से इस सिंगर की पलटी किस्मत

Daler Mehendi Life: दलेर मेहंदी 18 अगस्त को 57 साल के हो जाएंगे और आपको बता दें कि उन्होंने अपने गानों से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। उनका जन्म 18 अगस्त 1967 में बिहार की राजधानी पटना में हुआ। उन्होंने 'तुनक तुनक तुन' के अलावा काफी सारे गाने गए जिनके लोग दीवाने हैं।
दलेर मेहंदी अपने गानों के चलते काफी चर्चा में रहे और इसके अलावा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे। पहले तो उन्होंने अपना घर बचपन में छोड़ दिया और दो-दो शादी भी की। फिर एक सुपरस्टार के फोन के बाद उनकी जिंदगी बदल गई।
दरअसल दलेर मेहंदी को बचपन से ही संगीत का काफी शौक था और 11 साल की उम्र में उन्होंने अपना घर छोड़ दिया। पटना से वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर आ पहुंचे और यहां पर उन्होंने उस्ताद राहत अली खान से संगीत की शिक्षा प्राप्त की। सिर्फ 13 साल की उम्र में उन्होंने 20 हजार लोगों की भीड़ के सामने स्टेज पर परफॉर्मेंस दे डाली।
लेकिन अब दलेर मेहंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम बन गए थे तो उनके एक दोस्त ने उनसे सवाल किया कि बॉलीवुड में कब गा रहे हो। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि जब अमिताभ बच्चन बुलाएंगे तो वह बॉलीवुड में गाना गाएंगे। तो उनके दोस्त ने पूछा कि वह तुम्हें क्यों बुलाएंगे। लेकिन सिंगर को इस बात पर पूरा भरोसा था कि अमिताभ उनका बुलावा जरूर भेजेंगे।
इसके सिर्फ दो महीने के बाद ही दलेर मेहंदी के पास में अमिताभ बच्चन का फोन पहुंचा और फिर दोनों को साथ में देखा भी गया। दरअसल अमिताभ बच्चन के लिए उन्होंने फिल्म मृत्यु उत्तर में 'ना ना ना ना ना रे' गाना गया था। इसके बाद में उनका काफी ज्यादा शोहरत भी हासिल हो गई थी।
दलेर मेहंदी दो शादियां भी कर चुके हैं और आपको बता दें कि उनकी पहली शादी अमरजीत मेहंदी के साथ में हुई। दोनों के दो बच्चे भी हुए एक बेटा और एक बेटी। लेकिन फिर सिंगर की दूसरी शादी तरणप्रीत कौर के साथ में हुई और दोनों के चार बच्चे हुए।


Click it and Unblock the Notifications