..................... singer akriti kakar trolled for performing live on stage within month of her delivery - Hindi Filmibeat

बच्चे को जन्म के 20 दिन बाद सिंगर ने उठाया ऐसा कदम, कि सोच में पड़े लोग.. फिर खुद दी सफाई

Akriti Kakar

Akriti Kakar: वर्तमान समय में सिंगर आकृति कक्कड़ लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी पीछे की वजह है उनकी लाइव परफॉर्मेंस जो कि उन्होंने अपने बच्चे को जन्म देने के 20 दिन बाद किया। तो ऐसे में सोशल मीडिया पर लगातार आकृति को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है जिसको लेकर अब खुद सिंगर ने सफाई दी है।

आकृति कक्कड़ ने बच्चे के जन्म के बाद किया काम-

दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, सिंगर आकृति कक्कड़ ने कुछ दिनों पहले ही अपने फिल्म निर्माता पति चिराग अरोड़ा के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। कपल ने 2 नवंबर 2023 को अपने बेटे के जन्म की घोषणा की थी।

बच्चे को जन्म देने के बीस दिन बाद फिर से काम करना शुरू कर दिया है और मंच पर लाइव प्रस्तुति दी है। उनके परफॉर्मेंस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसने नेटिजंस को प्रभावित किया है, जबकि उनमें से कुछ लोग उनके स्वास्थ्य के बारे में भी चिंतित हैं।

सोशल मीडिया पर आकृति हुई ट्रोल फिर दी सफाई-

दरअसल बच्चे को जन्म देने के बाद ही जब सिंगर आकृति कक्कड़ ने लाइव परफॉर्मेंस दी तो उनका वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रोर्लस ने सिंगर को आडे़ हाथो ले लिया और खुब खरी खोटी सुनाई।

यूर्जर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "उन्हें आराम करना चाहिए और मदरहुड का आनंद लेना चाहिए।" एक व्यक्ति ने सुझाव देते हुए लिखा, ''कृपया इस तरह से किसी चीज का महिमामंडन करना बंद करें। उन्हें आराम करना चाहिए... पहले से ही घर पर महिलाओं पर जल्द बेहतर करने का इतना दबाव होता है और अब यह??''

इस सबके बाद आकृति कक्कड़ ने सफाई दी। आकृति कक्कड़ ने कमेंट बॉक्स में कहा, -"ताकत सबसे अप्रत्याशित स्थानों से आती है। मुझे यह मेरे छोटे बच्चे से मिला है। ऐसा पहले कभी नहीं था और मैं इसे जीवन, प्यार और काम में यथासंभव कुशलतापूर्वक लगाना जारी रखूंगी... मैं जानती हूं कि नई मांओं के एक पूरे ग्रुप ने मुझे प्रेरित किया है और मुझे आशा है कि मैं भी ऐसा ही करूंगी.. साथ-साथ अपनी बॉडी और अपने बच्चे का भी पोषण करूंगी, क्योंकि यदि आप कर सकते हैं, तो आप क्यों नहीं करेंगे!"

Read more about: akriti kakar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X