12 सालों से जेल में बंद है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, गैंगस्टर के साथ मिलकर किए बिजनेसमैन के शरीर के टुकड़े

Simran Sood In Jail For 12 Years: आज हम आपको एक ऐसी लड़की की कहानी बताने वाले हैं जो एक हीरोइन बनना चाहती थी। इंडस्ट्री में वह बड़े-बड़े सपने लेकर आई थी। सिमरन की कहानी अपने आप में एक क्राईम थ्रिलर फिल्म की तरह है। बॉलीवुड की पेज 3 पार्टियों में अपनी मौजूदगी से लोगों का ध्यान खींच लेने वाली सिमरन बहुत ही लग्जरियस लाइफ जिया करती थी।
सिमरन सूट पर आरोप लगाए गए थे कि वह अपनी खूबसूरती से अमीर लोगों को शिकार बना लेती थी और लूटती थी और यहां तक कि बाद में उनकी हत्या भी करवा देती थी। सिमरन का शिकार हुए ऐसे तो कई सारे लोग हैं और इसमें एक्टर अनुज कुमार टिक्कू के पिता का नाम भी शामिल है जिनका कत्ल किया गया था।
इतना ही नहीं सिमरन पर प्रोड्यूसर करन कक्कड़ और एयर इंडिया के इंजीनियर अनूप दास के अलावा उनके पिता की हत्या के भी आरोप लगाए गए थे। सिमरन के बारे में बात करें तो उनका असली नाम सीमा सुरेंद्रनाथ दुसाँझ था। बाद में ग्लैमर वर्ल्ड के अनुसार उनका नाम सिमरन रख दिया गया।वह लुधियाना की रहने वाली थी।
हमेशा से ही सिमरन एक हीरोइन बनना चाहती थी और इस ख्वाब के बारे में जब उनके परिवार को पता चला तो उन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया। फिर वह 1995 में अपना घर छोड़कर मुंबई आ गई। मॉडलिंग के करियर बनाने के लिए उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि फिर उनको अच्छा खासा काम भी मिलने लगा।
सिमरन को फिल्म इंडस्ट्री की पेज 3 पार्टियों में देखा जाता था। अक्सर वह लोगों से मिलती थी और आईपीएल की कई पार्टियों में भी उन्हें देखा गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कर हत्याओं के इलज़ाम में विजय पलांडे और सिमरन पिछले 12 सालों से जेल में बंद है। कई बार एक्ट्रेस ने जमानत के लिए याचिका भी दायर की लेकिन उनको बिल नहीं मिल पाई।


Click it and Unblock the Notifications



