ऐश की कमबैक फिल्म का सीक्रेट उड़ा देगा होश....Copy?
[गपशप] हम बात कर रहे हैं दो बेहद खूबसूरत महिलाओं की जिन्होंने ना सिर्फ बॉलीवुड को कुछ बेहतरीन फिल्में दी हैं बल्कि एक ही साल विश्व में भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया था। ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन की। ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्म जज़्बा का फर्स्ट लुक और मोशन पोस्टर आ चुका है और फिल्म की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी लीक हुए और देखने से ये साफ पता चल रहा है कि ऐश एक दमदार फिल्म से वापसी कर रही हैं।
लेकिन बस यहीं हमारी सुई अटक गई...दमदार फिल्म। और रही सही कसर उनकी फिल्म के नए पोस्टर ने पूरी कर दी। देखा जाए तो ऐसी ही एक दमदार फिल्म सुष्मिता सेन कर चुकी हैं और इन दोनों फिल्मों की समानता देखकर आप भी चौंक जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












