'हम एक दूसरे के लिए नहीं बने थे...', जब पति संग तलाक पर Simi Grewal ने तोड़ी थी चुप्पी, रह गया एक अफ़सोस

सिमी ग्रेवाल बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और 17 अक्टूबर को ही उनकी उम्र 77 साल की हुई है। लेकिन आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपने विवादों और लव लाइफ को लेकर चर्चा में रही। उनके कई सारे लव अफेयर भी सामने आए। हालांकि साल 1970 में उन्होंने रवी मोहन से शादी कर ली थी।
लेकिन सिमी ग्रेवाल की यह शादी सिर्फ 3 साल में ही टूट गए। एक्ट्रेस को इस शादी के टूटने का अफसोस भी था और इस पर उन्होंने खुद इंटरव्यू में खुलकर बात भी की थी। अपने पहले पति को काफी अच्छा इंसान बताया था। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने पति एक दूसरे के लिए काफी लॉयल थे, लेकिन भगवान ने उनको एक दूसरे के लिए नहीं बनाया था।
सिमी ग्रेवाल ने बताया कि "रवि मोहन बहुत अच्छे इंसान थे और हम दोनों एक दूसरे के लिए बहुत वफादार भी थे। लेकिन हम दोनों को भगवान ने एक दूसरे के लिए बनाया ही नहीं था। मैं उनके परिवार के आज भी बहुत करीब हूं। सिमी ग्रेवाल ने काफी पैसा कमाया लेकिन एक अफसोस है। उनको अपनी जिंदगी में एक कमी खलती है और वह औलाद की है।"
फिल्म फेयर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सिमी ग्रेवाल ने बताया था कि "उनको बस एक बात का अफसोस है कि उनका कोई भी बच्चा नहीं है। वह एक बेटी को गोद भी लेने वाली थी और सब कुछ पूरा भी हो चुका था। उन्होंने एक अनाथालय में जाकर एक बच्ची को गोद भी ले लिया था और उसके घर वालों ने उसको रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया था।"
सिमी ग्रेवाल ने बताया कि 3 महीने तक तो किसी ने भी उसे बच्चे की सुध नहीं ली थी और जैसे ही उनको बच्चे की कस्टडी मिलने वाली थी तो उसके माता-पिता आ गए थे। ऐसे में सिमी ग्रेवाल को बहुत दुख हुआ था। आज भी एक्ट्रेस सिंगल लाइफ जी रही है। लेकिन वह अपने विवादों के चलते भी खूब सुर्खियों में रही।


Click it and Unblock the Notifications











