75 की उम्र में छलका इस हसीना का मां ना बन पाने का दर्द, औलाद का सुख नहीं मिलने का है मलाल

 Simi Grewal

60 और 70 के दशक में सिमी ग्रेवाल ने अपनी एक्टिंग से धमाल मचा दिया था और आपको बता दें कि वह सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थी. उन्होंने कर्ज और मेरा नाम जोकर जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया. लेकिन भले ही उन्हें प्रोफेशनल तरीके से सफलता हासिल हुई. लेकिन वहीं दूसरी तरफ बहन निजी जिंदगी में अकेली रह गई. ऐसा इसीलिए क्योंकि ना तो उनकी शादी टिक पाई और ना ही वह बच्चे का सुख प्राप्त कर पाए.

सिमी ग्रेवाल ने सुनाई विजया नाम की बेटी की कहानी

दरअसल आपको बता दें कि सिमी ग्रेवाल ने 2013 में फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपने निजी जिंदगी के बारे में काफी कुछ बताया. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें औलाद ना होने का मलाल है. यहां तक कि उन्होंने विजया नाम की एक बेटी की भी कहानी सुनाई थी. जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं.

सिमी ग्रेवाल है 75 साल की उम्र में भी अकेली

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिमी ग्रेवाल 75 साल की हो चुकी है और आज भी उन्हें बच्चा ना होने का मलाल है. इस वक्त भी वह है सिंगल लाइफ जीती नजर आती हैं. सिमी ग्रेवाल को हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में देखा गया. यहां तक कि रतन टाटा और जामनगर के महाराजा के साथ में भी उनका नाम जोड़ा गया. लेकिन जब उनके करियर ने उड़ान भरी तो वह अपनी निजी जिंदगी में अकेली रह गई. जिससे एक्ट्रेस ने प्यार किया वह उनकी जिंदगी में उनका हिस्सा नहीं बन पाया. शादी की तो उससे तलाक हो गया.

सिमी ग्रेवाल को है औलाद ना होने का अफसोस

हालांकि आपको बता दें कि सिमी ग्रेवाल को अभी तक अपने जीवन में किसी भी बात का मलाल नहीं है. लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें एक चीज का अफसोस हुआ. एक्ट्रेस ने 2013 में फिल्म फेयर के साथ एक इंटरव्यू साझा किया. जहां उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें औलाद ना होने का पछतावा है.

एक बच्ची को गोद लेने पहुंची थी सिमी ग्रेवाल

सिमी ग्रेवाल ने कहा कि "मुझे जिंदगी में सबसे बड़ा अफसोस है कि मेरी औलाद नहीं है. मैंने पहले कभी भी इस बारे में बात नहीं की है. लेकिन मैं कभी-कभी ऐसा सोचती हूं कि आखिर यह सब जो भी है, वह सब किसके लिए है. मेरी जो भी विरासत है उसको आगे कौन लेकर जाएगा." जिसके बाद में सिमी ग्रेवाल ने उसे एक लड़की की कहानी साझा की जिसे वह गोद लेने के लिए चली गई थी. लेकिन कुछ ऐसा हो गया कि सब कुछ खत्म हो गया. जिस वजह से सिमी ग्रेवाल का दिल भी टूट गया था.

विजया के माता-पिता ने रेलवे स्टेशन पर ही छोड़ा

सिमी ग्रेवाल ने इस बारे में कहा था कि "उस लड़की का नाम विजया था. उन्होंने उस लड़की को अनाथालय से लगभग गोद ले लिया. उस लड़की के माता-पिता उसे रेलवे स्टेशन पर ही छोड़ गए थे. मैंने उसे गोद लेने के लिए सारे कायदे कानून अपनाए. उस बच्चे की तस्वीर अखबारों में छपवाई. अगर 3 महीने तक उस बच्ची पर किसी ने भी अपना दावा नहीं किया तो उसे वह गोद ले लेती."

सिमी ग्रेवाल का टूटा दिल

लेकिन सिमी ग्रेवाल ने इस बारे में खुलासा किया कि करीब 2 महीने तक उस बच्चे के माता-पिता ने कभी भी आकर यह नहीं कहा कि उनकी बच्ची है और ना ही उनकी कोई खबर थी. जिसके बाद में एक्ट्रेस को ऐसा लगा कि अब वह उस बच्चे को गोद ले ही लेंगी. जिस वजह से एक्ट्रेस ने इसकी पूरी तैयारी भी कर ली थी और जैसे ही उसकी कस्टडी वह लेने गई तो उस बच्चे के असली माता पिता आ पहुंचे. जिस वजह से सिमी ग्रेवाल बुरी तरीके से टूट चुकी थी.

More from Filmibeat

Read more about: simi grewal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X