..................... Simi Grewal fell in love with the Maharaja of Jamnagar at the age of 17 know about her love life - Hindi Filmibeat

17 साल की उम्र में हुआ जामनगर के महाराजा से प्यार, रतन टाटा के साथ रहा अफेयर, सिमी को फिर भी नहीं मिला हमसफर

Simi Grewal, ratan Tata

बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि वह अपने शो Rendezvous With Simi Grewal को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनके इस लोकप्रिय शो के दौरान कई सितारों ने अपने सीक्रेट्स भी बताए हैं। जहां पर रेखा से लेकर अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सितारों ने शिरकत की। लेकिन आज हम आपको खुद सिमी ग्रेवाल की लव लाइफ और रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बताने वाले हैं।

10 सालों में टूटी शादी

सिम्मी ग्रेवाल एक ऐसी हस्ती है जिनका नाम कई बड़े दिग्गज हस्तियों के साथ में जोड़ा गया। लेकिन इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रतन टाटा का है और बाद में मंसूर अली पटौदी के साथ में भी उनका नाम जोड़ा गया। बता दें कि सिमी ग्रेवाल का नाम तो जामनगर के महाराज के साथ में भी जोड़ा जा चुका है। की अभिनेत्री की शादी रवि मोहन के साथ में हुई और यह ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई। दोनों ने साल 1970 में शादी रचाई और 10 साल तक यह शादी चल पाई।

3 साल तक चला एक्ट्रेस का पहला प्यार

सिमी ग्रेवाल को 17 साल की उम्र में ही जामनगर के महाराज से प्यार हो गया और वह उनके पड़ोसी हुआ करते थे। सिमी ग्रेवाल ने तो यह भी बताया था कि वह महाराज के प्यार में इतना ज्यादा दीवानी हो चुकी थी कि उन्होंने कई पागलपन वाली हरकतें भी कर दी थी। लेकिन 3 साल में यह रिश्ता उनका खत्म हो गया था।

17 साल की उम्र में हुआ जामनगर के महाराजा से प्यार

इसी के अलावा फिल्म फेयर के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान सिमी ग्रेवाल ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए बताया कि "17 साल की उम्र में ही मुझे अपने पड़ोसी के साथ में प्यार हो गया था और वह जामनगर के महाराजा थे। यह रिश्ता सिर्फ 3 साल तक चल पाया और उन्होंने मुझे जानवरों का एक खूबसूरत जहां भी दिखाया था, खेल और खाने से रूबरू भी करवाया था। हमने कई क्रेजी चीज भी की थी और लेकिन यह रिश्ता काफी ज्यादा जूनूनी था।"

रतन टाटा के साथ सिमी ग्रेवाल का रहा है अफेयर

इसी के अलावा सिम में ग्रेवाल का नाम मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के साथ में भी जोड़ा गया था। शादी की एक्ट्रेस तो रतन टाटा को एक परफेक्शनिस्ट के तौर पर देखा करती थी। एक इंटरव्यू के दौरान खुद सिमी ग्रेवाल ने यह बताया था कि "रतन के साथ में उनका एक लंबा इतिहास रह चुका है। उन्होंने कहा कि वह पर्फेक्ट है और उनमें ह्यूमर है, वह बहुत ही विनम्र और सज्जन व्यक्ति रहे हैं। इसके बावजूद पैसा कभी भी उनके प्रेरक शक्ति नहीं रहा और वह भारत में उतने निश्चिन्त नहीं रहते हैं जितना वह विदेश में रहते हैं।"

मंसूर अली पटौदी और सिमी ग्रेवाल का रिश्ता

इसी के अलावा सैफ अली खान के पिता और मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली पटौदी के साथ भी सिमी ग्रेवाल का रिश्ता रह चुका है। एक वक्त हुआ करता था जब दोनों को अक्सर साथ में भी देखा जाता था। फैन्स ने यह उम्मीद लगाई हुई थी कि दोनों शादी कर लेंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और बाद में टाइगर की जिंदगी में शर्मिला टैगोर आ चुकी थी। जिसके चलते दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

Read more about: simi grewal ratan tata
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X