दूसरी शादी के सवाल पर रेखा का दिमाग घुमा देने वाला जवाब, बोलीं- 'मैं किसी महिला से...'

रेखा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्हें सदाबहार एक्ट्रेस के तौर पर भी जाना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि वह अपने निजी जीवन को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रही हैं और इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन के साथ में भी उनके रिश्ते काफी चर्चा में रहे। लेकिन आपको बता दें कि सिमी ग्रेवाल के शो में एक इंटरव्यू के दौरान जब एक्ट्रेस ने उनसे सवाल किया कि क्या आप दोबारा शादी करने के बारे में सोच रही है? तो इस पर एक्ट्रेस ने बहुत ही बेबाकी के साथ में हैरान कर देने वाला जवाब दिया था।
दूसरी शादी को लेकर रेखा ने किया जिक्र
दरअसल रेखा ने सिमी ग्रेवाल के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि क्या किसी आदमी के साथ में। जिस पर सिमी ग्रेवाल ने हंसते हुए कहा कि हां जाहिर तौर पर किसी महिला के साथ तो आप शादी नहीं करेंगी। जिस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि महिला क्यों नहीं। बाद में रेखा ने अपनी बात रखते हुए सवाल के जवाब में कहा कि मैं खुद से, मैं अपने पेशे से और अपने प्रिय जनों से शादी कर चुकी हूं।
पति नाम पर रेखा ने जताई हैरानी
बाद में रेखा से सिमी ग्रेवाल ने फिर सवाल किया कि अगर महिला सुरक्षित है तो पुरुष उसे सुरक्षा का एहसास दिलाता है। जिस पर रेखा ने कहा कि यह जरूरी तो नहीं होता। इन सब में पुरुष का कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद सिमी ग्रेवाल ने यह कहा कि मुझे उम्मीद है कि अगर आप अगली बार मेरे शो में आती है तो अपने पति के साथ आएंगी। जिस पर रेखा ने पति शब्द पर हैरानी जताई और कहा कि इससे उनका दुख होता है।
विनोद मेहरा से शादी को लेकर रेखा से किया गया सवाल
इसी चैट शो के दौरान सिमी ग्रेवाल ने रेखा से विनोद मेहरा के साथ शादी को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि क्या 1973 में विनोद मेहरा से आपकी शादी हुई थी? जिस पर रेखा ने जवाब देते हुए कहा कि "मुझे माफ कर दो, माफ करो..." सिमी ग्रेवाल यहीं पर नहीं रुकी उन्होंने फिर सवाल किया और कहा कि क्या आपकी यह शादी सिर्फ दो महीने तक नहीं चली थी।
रेखा ने धैर्य के साथ दिया जवाब
इसके बाद में रेखा ने धैर्य साधकर इस बात का जवाब देते हुए कहा कि नहीं कोई भी कुछ भी कह सकता है और मैं इसका जवाब देना जरूरी नहीं समझता हूं क्योंकि यह बिल्कुल भी आवश्यक नहीं है। रेखा ने यह भी कहा कि "विनोद मेहरा मेरे एक शुभचिंतक थे और मेरे काफी ज्यादा करीबी हुआ करते थे।"


Click it and Unblock the Notifications












