17 साल की उम्र में महाराजा के इश्क़ में पड़ी ये हसीना, रतन टाटा संग रहा रिश्ता, आज तन्हा बिता रही जिंदगी

Simi Grewal Love Life: आज के समय पर प्यार पाना बहुत ज्यादा मुश्किल है। वो भी तब जब लोग शादी करते ही कुछ महीने बाद एक दूसरे से ऊब जाते हैं और तलाक लेने का फैसला ले लेते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी हसीना के बारे में बताएंगे जिनकी प्यार के मामले में किस्मत खराब रही। आज वह तन्हाई में अपनी जिंदगी गुजारने पर मजबूर हो गई है।
अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं सिमी ग्रेवाल की। उन्हें 17 साल की उम्र में पहली बार प्यार हुआ और यह कोई और नहीं बल्कि जामनगर के महाराज थे। एक इंटरव्यू के दौरान सिमी ग्रेवाल इस बात का खुद खुलासा कर चुकी है और बताया कि 17 की उम्र में उन्हें उनके पड़ोसी से प्यार हो गया था।
सिमी ग्रेवाल का यह पड़ोसी और कोई नहीं बल्कि जामनगर के महाराज थे। दोनों ने तकरीबन 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया। तब दोनों ने अलग-अलग गेम्स और एनिमल लाइफ को भी एक्सप्लोर किया था। एक्ट्रेस ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि वह दिन बहुत ही खूबसूरत थे। जब भी वह उन दोनों को याद करती है तो उनके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है।
इसी के अलावा रॉयल लव स्टोरी ही नहीं बल्कि सिमी ग्रेवाल का रिलेशन रतन टाटा के साथ में भी रह चुका है। इस पर एक्ट्रेस ने खुलकर बात भी की थी और वह इस रिश्ते को हमेशा ही एक अच्छी याद के तौर पर संजोकर रखती हैं। रतन टाटा को वह हमेशा मिस्टर परफेक्शनिस्ट के तौर पर याद करती हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1970 में सिमी ग्रेवाल ने दिल्ली के रवि मोहन से शादी रचाई थी और एक दशक से ज्यादा यह शादी टिक नहीं पाई। आज के वक्त में सिमी ग्रेवाल अकेले जिंदगी बिता रही है और साथ ही साथ वह अपने रिश्तों को लेकर भी काफी ज्यादा इंडस्ट्री में सुर्खियों में रही।


Click it and Unblock the Notifications











