Simi Garewal Controversy- जब सिमी ग्रेवाल के बिकिनी सीन ने काट दिया था बवाल, टीचर बनकर..

Simi Garewal Bikini Scene- रतन टाटा के निधन के बाद अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल अचानक चर्चा में आ गई हैं। बता दें कि एक वक्त था जब रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे।
यही कारण है कि रतन टाटा के निधन के बाद भूले बिसरे पन्नों को फिर से पलटा जा रहा है। निधन की खबरों के बीच सिमी ग्रेवाल की वो तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसने सामने आकर पूरे देश में बवाल काट दिया था।
दरअसल ये एक बिकिनी सीन था जो कि उस दौर में फिल्म मेरा नाम जोकर में नजर आया था। इस सीन के बाद सिमी ग्रेवाल को लेकर काफी विवाद हुआ था और लोग उनकी इस हरकत पर भड़क गए थे। सिमी ग्रेवाल ने लंदन में रहकर पढ़ाई की थी और उस दौर में फिल्मों में अपने बोल्ड अवतार को लेकर चर्चा में रहती थीं।
1970 में हुआ बवाल
मेरा नाम जोकर फिल्म 1970 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में सिमी ग्रेवाल ने एक छोटा सा किरदार किया था। वो ऋषि कपूर की हीरोइन बनीं थीं जो कि अभिनय क्षेत्र में अपना करियर शुरु कर रहे थे। वो एक बाल कलाकार के रूप में सामने आए थे। इस फिल्म में सिमी ने टीचर का किरदार निभाया था और ऋषि कपूर उनके स्टूडेंट बनकर सामने आए थे। जिस सीन को लेकर बवाल हुआ था उसमें सिमी ने बिकिनी पहनी थी और ये एक न्यूड सीन इसलिए था क्योंकि वो खेतों में कपड़े बदलते हुए नजर आईं थीँ। इसी सीन ने बवाल काट दिया था।
इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल
सिमी ग्रेवाल फिल्मों से ज्यादा अपने टाक शो इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल के लिए जानी जाती हैं। आज भी उनके वीडियोज सामने आते रहते थे। हालांकि इस वक्त वो 'रेन्डेज़वस विथ सिमी ग्रेवाल' नाम के टाक शो को लेकर चर्चा में रहती हैं और लोग उनको काफी पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












