चूल्हे चौके में बीता बचपन.. ससुराल से भागकर बनी हीरोइन.. फिर कर ली आत्महत्या, पहचाना?

Silk Smita

साउथ फिल्मों की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री सिल्क स्मिता को लेकर कंट्रोवर्सी हमेशा बनी रही। उन्होंने 70 से लेकर 90 के दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। बता दे की 36 साल की उम्र में रहस्यमय तरीके से उन्होंने आत्महत्या कर ली। अगर आज सिल्क स्मिता जिंदा होती तो वह 63 साल की हो चुकी होती। बता दे की सिल्क स्मिता के जीवन पर बनी द डर्टी पिक्चर में विद्या बालन ने उनका किरदार निभाया था।

गरीब परिवार में हुआ जन्म

अगर सिल्क स्मिता की शुरुआती जीवन पर नजर डाली जाए तो उनका जन्म 2 दिसंबर 1960 में आंध्र प्रदेश में हुआ। वह एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थी। उनके बचपन का नाम विजयलक्ष्मी वडलापति था। गरीबों के कारण उनकी पढ़ाई लिखाई नहीं हो पाई और वह आम बच्चों की तरह अपना बचपन नहीं बिता पाई। खेलकूद की उम्र में उनके हाथ में घर के चूल्हा चोखा दे दिए गए थे। बताया तो यह भी जाता है की फिल्मों के प्रति उनका लगाओ बचपन से ही रहा।

छोटी उम्र में हुई शादी

सिल्क स्मिता जब थोड़ी बड़ी हुई तो उनके घर वालों ने उनकी शादी करवा दी। लेकिन शादी से वह बिल्कुल भी खुश नहीं थी और उनके ससुराल वाले भी उनके साथ में अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। अत्याचारों से तंग आकर एक दिन वह घर से भाग कर चेन्नई आ गई। यहां से उन्होंने अपने जीवन की एक नई शुरुआत की। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें शुरुआती तौर पर एक मेकअप गर्ल के नाम से जाना जाता था।

एक्ट्रेस के बिना होती थीं फ़िल्में अधूरी

बाद में धीरे-धीरे जब उनकी फिल्मों में पहचान होने लगी तो उन्हें साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में आइटम नंबर करने का मौका दिया गया। इंडस्ट्री में उनकी कई सारे प्रोड्यूसर्स के साथ में दोस्ती होने लगी। इसके बाद साल 1979 में मलयालम फिल्म से उन्होंने डेब्यू किया। बहुत ही तेजी से एक्ट्रेस की डिमांड बढ़ती जा रही थी। इतना ही नहीं अगर फिल्मों में सिल्क स्मिता का आइटम नंबर नहीं होता तो डिस्ट्रीब्यूटर फिल्म को खरीदने से ही मना कर देते थे। इसी के चलते सिल्क स्मिता ने अपने 10 साल के करियर में तकरीबन 360 फिल्मों में काम किया।

ऐसे हुआ एक्ट्रेस का करियर तबाह

वांडीचक्रम नामक एक फिल्म जो कि साल 1980 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस का नामसिल्क स्मिता रखा गया था और बाद में इसी नाम से वह फेमस हो गई थी। सिल्क स्मिता ने कमल हसन और रजनीकांत के अलावा चिरंजीवी जैसे बड़े सितारों के साथ में भी काम किया। दरअसल उनका प्रोड्यूसर बनने की सलाह मिली और उन्होंने दो फिल्में बनाई। इन फिल्मों की वजह से उनको दो करोड़ का घाटा हुआ और उनकी पर्सनल लाइफ पूरी तरीके से तबाह हो गई। बताया जाता है कि मानसिक रूप से वह काफी कमजोर हो चुकी थी और चारों तरफ से लोगों से घिरी रहने वाली एक्ट्रेस एक अकेला जीवन की रही थी।

सिल्क स्मिता ने की आत्महत्या

सिल्क स्मिता ने बचपन से एक्ट्रेस बनने का सपना देखा था और यह उनका पूरा तो हुआ लेकिन उनको बाद में अकेलेपन ने बर्बाद कर कर रख दिया। वह इस बात को महसूस करने लगी कि उनका प्यार की कमी है। इसके बाद सिल्क स्मिता को शराब की लत लग गई थी और उन्होंने 23 सितंबर 1996 में अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। जब उनकी मौत की खबर इंडस्ट्री में फैली तो हर कोई दंग रह गया था। उन्होंने पंखे से लटक कर जान दे दी।

More from Filmibeat

Read more about: silk smita
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X