जन्म लेते ही करोड़पति बना सिद्धू मूसेवाला का भाई, मौत से पहले इतनी संपत्ति छोड़ गए हैं सिंगर!

सिद्धू मूसेवाला के फैंस में उस वक्त उत्साह की लहर पैदा हो गई थी जब उनका भाई इस दुनिया में आया था। लोगों ने इस नन्ही सी जान के अंदर अपना सिद्धू मूसेवाला ढूँढना शुरु कर दिया था।
लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल सिद्धू मूसेवाला का भाई पैदा होते ही करोड़पति है। इसके पीछे कारण ये है कि दिवंगत सिंगर अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं और इसका मालिक अब उनका नवजात भाई होगा।
सिंगर की हत्या के करीब 2 साल के बाद उनकी 58 साल की मां ने आईवीएफ के सहारे से एक बेटे को जन्म दिया था। सिंगर के निधन के बाद आज भी उनके गाने चलते हैं जिसकी रॉयल्टी के करोड़ो रुपए आते हैँ। अभी ये सिंगर के मां बाप को जाते हैं लेकिन बाद में उनका इसका हकदार होने वाला है।
सिद्धू मूसेवाला ने छोड़ी इतनी संपत्ति
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद ये खबर सामने आई थी कि उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अभिनेता के पास करोब 114 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसके पीछे कारम ये था कि अभिनेता करीब 6 से 8 लाख रुपए की फीस सिर्फ एक सिंगल ट्रैक के लिए लेते थे। इसके अलावा लाइव कॉंसर्ट और पब्लिक अपीएरेंस के लिए भी वो अच्छी खासी रकम लेते थे।
रॉयल्टी से आते हैं पैसे
यूट्यूब के अलावा कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म से आज भी सिद्धू मूसेवाला के माता पिता के पास करोड़ों रुपए आते हैँ। जब उनके गाने सुने जाते रहेंगे ये पैसे लगातार आते रहेंगे। सिद्धू मूसेवाला ने निधन के बाद भी अपने घर का पेट पालना बंद नहीं किया है। गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। हालांकि आज तक ये किसी को नहीं पता की सिद्धू के साथ ऐसा क्यों किया गया था?


Click it and Unblock the Notifications