..................... sidharth shukla death: Rare & unseen photos of Bigg Boss 13 winner Siddharth sidharth wallpaper modeling pics | नहीं रहे बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला, देखिए Sidharth Shukla की Rare व मॉडलिंग दिनों की तस्वीरें - Hindi Filmibeat

नहीं रहे बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला, देखिए Sidharth Shukla की Rare व मॉडलिंग दिनों की तस्वीरें

बिग बॉस विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का आज, गुरुवार 2 सितंबर को निधन हो गया है। मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाने से पहले ही एक्टर ने दम तोड़ दिया। अभी तक की जांच में सामने आया है कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत दिल के दौरा पड़ने की वजह से हुई है। महज 40 वर्ष की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला अपने करोड़ों फैंस व फैमिली को छोड़ इस दुनिया को अलविदा कह गए। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। ऐसे में ट्विटर व इंस्टाग्राम समेत चारों तरफ सिद्धार्थ शुक्ला की अनदेखी फोटो व वीडियो वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। करोड़ों सिद्धार्थ के चाहने वाले हैं, जो सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला को उनकी प्यारी और इमोशनल कर देनी वाली तस्वीरों के साथ याद कर रहे हैं। आइए दिखाते हैं सिद्धार्थ शुक्ला की अनदेखी और बेहद हैंडसम तस्वीरें।

sidharth shukla death

सिद्धार्थ शुक्ला टीवी व वेब सीरीज जगत का पॉपुलर नाम था। जिन्होंने कई हिट किरदार व सीरियल किए। उन्होंने कई वेब सीरीज भी की। इतना ही नहीं बिग बॉस जैसा सुपरहिट रियालिटी शो भी जीता।

सिद्धार्थ शुक्ला के जाने की खबर सुन बॉलीवुड सेलेब्स को शॉक्ड लगा। राजकुमार राव से लेकर रवीना टंडन व अन्य बॉलीवुड सितारों ने भी यंग सिद्धार्थ शुक्ला के गुजर जाने पर शोक व्यक्त किया।

सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म, निजी जीवन

सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म, निजी जीवन

सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म हिंदू ब्रह्माण परिवार में मुंबई में हुआ। पिता का नाम अशोक शुक्ला था जो पेशे से इंजीनियर थे। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला की मां का नाम रीता शुक्ला है अपने बेटे के बहुत करीब थी।

मॉडलिंग के दौरान ही खो दिया पिता को

मॉडलिंग के दौरान ही खो दिया पिता को

सिद्धार्थ शुक्ला ने मॉडलिंग के दौरान हीपिता को खो दिया। सिद्धार्थ ने अपनी दो बहनों और मां को संभाला। करियर के साथ साथ परिवार के बीच उन्होंने संतुलन बनाकर रखा।

सिद्धार्थ शुक्ला की पढ़ाई

सिद्धार्थ शुक्ला की पढ़ाई

जेवियर हाई स्कूल से सिद्धार्थ शुक्ला ने पढ़ाई की और फिर मुंबई में डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया। कई साल तक इंटीरियर डिजाइनिंग भी उन्होंने की। वह पढ़ाई के साथ साथ टेनिस और फुटबॉल में भी शानदार रहे हैं। उन्होंने अपने स्कूल की ओर से प्रतिनिधित्व भी किया।

म्यूजिक एलब्म से मौका मिला

म्यूजिक एलब्म से मौका मिला

रेशम का रुमाल सिद्धार्थ शुक्ला का पहला गान था जिसमें वहनजर आए। इससे पहले वह एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में रनरअप भी रहे। साल 2005 में सिद्धार्थ शुक्ला ने भारत का वर्ल्ड बेस्ट मॉडल कंटेस्टेंट तुर्की में प्रतिनिधित्व भी किया।

 सिद्धार्थ शुक्ला का टीवी डेब्यू

सिद्धार्थ शुक्ला का टीवी डेब्यू

साल 2008 में सिद्धार्थ शुक्ला ने टेलीविजन शो बाबुल के आंगन छोटे न से डेब्यू किया। इसके बाद वह जाने पहचाने से.. ये अजनबी सीरियल में नजर आए। इसके अलावा वह आहट के कुछ एपिसोड में भी नजर आए।

सिद्धार्थ शुक्ला का बालिका वधू सीरियल

सिद्धार्थ शुक्ला का बालिका वधू सीरियल

सिद्धार्थ शुक्ला को बालिका वधू सीरियल से खूब शोहरत मिली। प्रत्यूषा बनर्जी के अपोसिट कलेक्टर शिवराज शेखर की भूमिका में वह नजर आए। फिर वह झलक दिखलाजा 6 में भी दिखे।

सिद्धार्थ शुक्ला का बॉलीवुड डेब्यू

सिद्धार्थ शुक्ला का बॉलीवुड डेब्यू

सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड में वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से किया।

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला

सलमान खान के रियालिटी शो बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला ने खूब धूम मचाई थी। इस शो के वह विनर भी बने।

बिग बॉस से फेम और बिग बॉस से अंत

बिग बॉस से फेम और बिग बॉस से अंत

ये तो सभी जानते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस से फेम मिला था। हाल में ही सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल के साथ बिग बॉस ओटीटी में भी पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X