Sidharth-Kiara Net Worth: सिद्धार्थ-कियारा के पास है करोड़ों की संपत्ति, महंगी चीजों के भी हैं मालिक

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जैसलमेर में उनकी शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। कियारा आडवाणी तो मुंबई से शादी के लिए जैसलमेर रवाना भी हो चुकी हैं। वहीं, शुक्रवार को मशहूर मेंहदी आर्टिस्ट वीणा नागड़ा भी जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
दोनों की नजदीकियां 'शेरशाह' के दौरान बढ़ी थी और यहीं से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। जैसलमेर सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए पूरी तरह सज चुका है। आज से उनकी प्री-वेडिंग रस्में भी शुरू हो जाएंगी। ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों शादी के बाद मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन दे सकते हैं जिसमें बॉलीवुड स्टार्स के अलावा कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।
दोनों मौजूदा समय में लगातार सुर्खियों में हैं। उनकी इस भव्य के शादी के साथ-साथ आइए आपको हम उनके नेट वर्थ के बारे में भी बताते हैं।

करोड़ों है फीस
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के सबसे हिट स्टार्स में शामिल है। कम समय में कियारा की एक के बाद एक कई फिल्में हिट हुई हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा जहां एक फिल्म के लिए 5 से 8 करोड़ तक फीस लेते हैं वहीं, कियारा आडवाणी भी एक फिल्म के लिए 4 करोड़ तक चार्ज करती हैं।

ब्रांड करते हैं एंडोर्स
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी कई ब्रांड को एंडोर्स करते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा एक ब्रांड के लिए जहां 4 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं वहीं, कियारा आडवाणी भी 2 से 3 करोड़ रुपए लेती हैं।

100 करोड़ के मालिक
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन सिद्धार्थ और कियारा 100 करोड़ से अधिक के मालिक है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की नेटवर्थ लगभग 80 करोड़ रुपए है तो वहीं कियारा आडवाणी भी 23 करोड़ की मालकिन है। ऐसे में दोनों का बैंक बैलेंस काफी शानदार है।

आलीशान बंगला
मुंबई में सिद्धार्थ मल्होत्रा का आलीशान घर है। उनके घर का इंटीरियर खुद गौरी खान ने किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास मर्सिडीज से लेकर हार्ले डेविडसन फैट बॉय समेत कई गाड़िया हैं।

कियारा भी नहीं है कम
कियारा आडवाणी सबसे अधिक महंगे ब्रैंड्स की शौकीन हैं। उनके पास प्राडा, स्नीकर्स, गुच्ची, शनेल समेत कई लग्जरी ब्रांड की चीजें हैं। कियारा आडवाणी के पास भी मर्सिडीज कार है।


Click it and Unblock the Notifications