किस करते-करते ऐसे खोए ये एक्टर-एक्ट्रेस, डायरेक्टर बोलता रहा कट लेकिन फिर भी नहीं रुका दोनों का रोमांस

जैकलिन फर्नांडीज बॉलीवुड की एक खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस मानी जाती हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम कर चुकी है। साथ ही रोमांटिक सीन को लेकर भी वह काफी चर्चा का विषय बनी रही। जैकलिन फर्नांडीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ए जेंटलमैन में रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
जैकलिन फर्नांडीज और सिद्धार्थ मल्होत्रा का इस फिल्म में किसिंग सीन काफी सुर्खियों में रहा। इसी फिल्म के गाने 'लगी ना छूटे' में दोनों का रोमांस भी देखने को मिला, जो कि सेट पर भी चर्चा का विषय बन गया था। इस गाने में दोनों के बीच में काफी रोमांटिक मोमेंट्स देखने को मिले।
इस सॉन्ग में जैकलिन फर्नांडीज और सिद्धार्थ मल्होत्रा का मूड भी काफी सेंशुअल और इंटेंस हो जाता है। इस गाने के दौरान एक्ट्रेस भी काफी अट्रैक्टिव नजर आ रही थीं। फिल्म के डायरेक्टर राज निदीमोरु और कृष्णा डीके ने बातचीत के दौरान जैकलिन फर्नांडीज और सिद्धार्थ के किसिंग सीन को लेकर हैरान कर देने वाली बातें बताई थी।
उन्होंने बताया की फिल्म की शूटिंग के दौरान जैकलिन फर्नांडीज और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों किस करते हुए नजर आ रहे थे और किसी के कहने पर भी रुक नहीं पा रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि हमने उन्हें कहा कि शॉट कट हो चुका है तो इसके बावजूद भी वह इस मोमेंट में पूरी तरीके से डूब चुके थे।
निर्देशक राज निदीमोरु और कृष्णा डीके ने इस पर बताया कि उन्होंने हमारा कट बोलना सुना ही नहीं और यह बॉलीवुड का सबसे लंबा किसिंग सीन बन गया। इस फिल्म के दौरान जैकलीन फर्नांडिस ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर की थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि सिद्धार्थ और मुझे इस सीन को करने में बेहिचक होना पड़ा। क्योंकि इस सीन को जरूरत थी कि हम इसमें खो जाएं और सिद्धार्थ ने मुझे वास्तव में काफी कंफर्टेबल कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











