Sidharth Malhotra B'day: बेहद दिलचस्प है सिद्धार्थ-कियारा की लव स्टोरी, जानें कैसे हुई थी शुरुआत

सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्मों की वजह से सुर्खियों में तो रहते ही हैं लेकिन, साथ ही पिछले कुछ समय से वो लगातार अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी कभी डेटिंग तो कभी शादी की चर्चा की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कई रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और वरुण धवन भी नजर आए थे। फिल्म के साथ तीनों को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिलेशनशिप की खबरें भी छाई रही। लेकिन, जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।
इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम कियारा आडवाणी से जुड़ा। आज सिद्धार्थ मल्होत्रा के जन्मदिन के मौके पर हम आपको सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं-

कैसे हुई शुरुआत
दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बीच नजदीकियां 'शेरशाह' के दौरान बढ़ी। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। साथ ही ऑफस्क्रीन भी दोनों की लव स्टोरी इसी फिल्म के साथ शुरू हुई थी। दोनों को फैंस जहां साथ में और अधिक देखना चाहते थे वहीं, रियल लाइफ में भी दोनों साथ आ चुके थे।

जब डेटिंग की खबर आई सामने
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिलेशनशिप की चर्चा तब तेज हुई जब दोनों की सीक्रेट आउटिंग की तस्वीरें वायरल हो गई। दोनों साथ में साउथ अफ्रीका वेकेशन पर गए थे लेकिन उनकी एक ही जगह की सिंगल तस्वीरों ने ये बयां कर दिया कि, दोनों रिलेशनशिप में हैं और साथ में वेकेशन पर हैं। दोनों बाद में कई बार पार्टी के दौरान भी साथ नजर आए और रिलेशनशिप की खबरों पर मुहर लग गई।

ब्रेकअप भी हुआ!
पिछले साल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के ब्रेकअप की भी खबरें आई थीं। लेकिन, ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने आपसी मतभेद सुलझा लिए थे। ई टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार 'भूल भुलैया' की स्क्रीनिंग पर कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को बुलाया था और दोनों ने एहसास किया कि, वो एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं।

अब आगे बढ़ाएंगे रिश्ता
कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फरवरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधेंगे। सिद्धार्थ और कियारा की शादी के पहले की रस्में 4 और 5 फरवरी को होगी और 6 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












