..................... Sidharth Malhotra and Kiara Advani wedding soon, Here’s A List Of Women He Allegedly Dated So Far कियारा आडवाणी से पहले इन हसीनाओं के प्यार में गिरफ्त हुए थे सिद्धार्थ मल्होत्रा, अब घोड़ी पर होंगे सवार। - Hindi Filmibeat

कियारा आडवाणी से पहले इन हसीनाओं के प्यार में गिरफ्त हुए थे सिद्धार्थ मल्होत्रा, अब घोड़ी पर होंगे सवार

Siddarth Affair

Sidharth-Kiara Wedding Update: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादी की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं। कई रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों की शादी से जुड़ी कई अपडेट सामने आए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को होंगे और 6 फरवरी को दोनों शादी करेंगे।

शादी के लिए राजस्थान के जैसलमेर पैलेस में शादी के बंधन में बंधंगे। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ और कियारा की शादी में 100-125 लोग शामिल होंगे। उनकी शादी में करण जौहर, ईशा अंबानी समेत कई सेलेब्स शामिल होंगे। सूर्यगढ़ पैलेस में 84 लग्जरी कमरे और 70 गाड़ियां भी बुक की गई है। साथ ही होटल में सिक्योरिटी के लिए सीसीटीवी कैमरे बढ़ा दिए गए हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन, कियारा आडवाणी से पहले भी सिद्धार्थ मल्होत्रा कई एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं। सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड की लिस्ट काफी लंबी है। अब जब वो जल्द ही घोड़ी पर चढ़ने वाले हैं तो आप भी डालिए उनके अफेयर पर एक नजर-

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने साथ-साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। फिल्म में दोनों के अलावा वरुण धवन भी थे। इसी फिल्म के सेट से आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा का अफेयर शुरू हुआ था। लेकिन, कुछ सालों के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी कर ली है।

जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडिस के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'ए जेंटलमैन' में काम किया था। उस समय दोनों के रिलेशनशिप की खबरें खूब सुर्खियों में रही थी। हालांकि, ये रिलेशनशिप अधिक नहीं चल सका।

कैटरीना कैफ :

कैटरीना कैफ :

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ ने साथ में 'बार बार देखो' फिल्म की थी। उस समय सिद्धार्थ और कैटरीना के रिलेशनशिप की खबरें भी खूब आई थी। हालांकि, उन्होंने कभी इसे कंफर्म नहीं किया था।

निकोल मेयर

निकोल मेयर

सिद्धार्थ मल्होत्रा का निकोल मेयर के साथ भी अफेयर रह चुका है। निकोल मेयर दक्षिण अफ्रीका की जानी मानीं मॉडल हैं। हालांकि, दोनों का भी ब्रेकअप हो गया।

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 'शेरशाह' के सेट पर पहली बार साथ में मिले थे। दोनों की नजदीकियां भी इसी दौरान बढ़ी और रिलेशनशिप में आ गए। साउथ अफ्रीका वेकेशन पर साथ-साथ जाने के बाद दोनों ने अपनी अलग-अलग तस्वीरें शेयर की थी और फैंस को दोनों के रिलेशनशिप के बारे में पता चल गया। अब दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाकर शादी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X