Throwback : जब इतने पजेसिव हो गये थे सिद्धार्थ की कपिल शर्मा को बना दिया था कियारा का राखी भाई

लंबे समय तक कियारा आडवाणी को डेट करने के बाद आखिरकार राजस्थान के जैसलमेर में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा की शादी की जब महफिल सजी तो सभी बस देखते ही रह गये। सूर्ख गुलाबी रंग के जोड़े में सजी कियारा आडवाणी को अपनी दुल्हन बनाकर सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली में नयी दुल्हन कियारा आडवाणी का स्वागत ससुराल में ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। इस कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इन पर रिकॉर्ड लाइक्स भी मिल रहे हैं। शादी से पहले सिद्धार्थ और कियारा ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्तों को स्वीकार नहीं किया था। यहां तक कि कुछ दिनों पहले भी जब सिद्धार्थ मल्होत्रा से उनकी शादी की अटकलों के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने मजाक में ही कह दिया था, "किसी ने मुझे शादी में इनवाइट ही नहीं किया है।" हालांकि दोनों को साथ में कई बार स्पॉट किया गया था और दोनों की आपसी बॉन्डिंग ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। लेकिन दोनों जब फिल्म 'शेरशाह' के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे तो वहां सिद्धार्थ एक पजेसिव बॉयफ्रेंड की तरह नजर आए।
दिखा पजेसिव बॉयफ्रेंड वाला रूप :
माना जाता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बीच इस रिश्ते की शुरुआत फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान हुई थी। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी और फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के काम के साथ-साथ उनकी और कियारा की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब सराहा था। इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दोनों 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। जहां मस्ती-मजाक के दौरान कपिल शर्मा ने कियारा आडवाणी से फ्लर्ट करने की कोशिश की थी। उसी समय सिद्धार्थ का पजेसिव बॉयफ्रेंड वाला रूप पहली बार दर्शकों के सामने आया था।
शो में कियारा को मिले थे दो भाई :
इस शो के दौरान जब कपिल शर्मा ने कियारा से फ्लर्ट करने की कोशिश की तो सिद्धार्थ ने कहा, 'कपिल भैया को घर जाना चाहिए'। इस दौरान जब कपिल शर्मा ने सिद्धार्थ से पूछा कि वह ऊंचाई पर कैसे शूटिंग करते थे, तो इसके जवाब में सिद्धार्थ ने कहा था, "मैं कियारा के बारे में सोचने लगता था और वहीं से मुझे प्रेरणा मिलती थी।" हालांकि बाद में सिद्धार्थ ने कहा कि वह अपने किरदार के बारे में बात कर रहे थे। शो के इसी एपिसोड के दौरान सिद्धार्थ ने चंदू को भी कियारा का भाई बना दिया था और कहा था कि शो पर आकर दो-दो भाई मिल गये। इतना सुनते ही सबकी हंसी छुट गयी थी।


Click it and Unblock the Notifications

