9 नामी सितारों पर अकेला भारी था ये बच्चा, बना ऐसा सुपरस्टार, जिसकी पॉपुलैरिटी को कोई छू भी नहीं पाया, पहचाना?

Siddharth Shukla

सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलता है कि सेलिब्रिटीज की बचपन की तस्वीर तेजी से वायरल होती हुई नजर आती हैं. लेकिन इसी बीच एक बार फिर से एक सेलिब्रिटी के बचपन की तस्वीर वायरल होती हुई देखी जा रही है और वह इसमें अपनी स्कूल टीचर और दोस्तों के साथ में देखा जा रहा है. सूट बूट पहने हुए यह बच्चा टेलीविजन और फिल्मी दुनिया में भी धमाल मचाया चुका है और लोगों को भी खूब पसंद आता है. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस किया और रियलिटी शो का भी हिस्सा बना. एक वक्त पर शो में और फैंस के बीच में उनका कुछ ऐसा दबदबा रहा कि अकेले 9 सितारों पर वह भारी पड़ गए थे.

फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं सिद्धार्थ शुक्ला

अगर अभी भी आप इस तस्वीर में नजर आ रहे बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला है. उन्होंने बालिका वधू सीरियल से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई और दर्शकों के दिलों में उतर गए. इसके बाद में उन्होंने आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में भी काम किया. इस फिल्म में वह एक परफेक्ट लड़की की भूमिका निभाते हुए नजर आए और प्रोफेशनल लाइफ में तो वह पहले से ही सक्सेसफुल थे. यहां तक कि वह घर के कामों में भी एकदम परफेक्ट नजर आ रहे थे.

दुश्मनों की कर देते थे बोलती बंद

इसके बाद में सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलिटी शो बिग बॉस 13 में कदम रखा और यह सीजन सबसे हिट गया था. इस शो में उनकी दोस्ती और दुश्मनी के साथ-साथ रोमांस भी देखने को मिला और इसी वजह से दर्शकों का उन्होंने दिल जीत लिया था. बिग बॉस में दमदार परफॉर्मेंस के चलते सिद्धार्थ शुक्ला ने सभी सितारों की बोलती बंद कर डाली थी. इसी के साथ-साथ शहनाज गिल के साथ में सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती और प्यार भी दर्शकों को काफी पसंद आया.

बिग बॉस 13 के बने थे विनर

बिग बॉस 13 में उन्होंने एक डायलॉग बोला कि ' 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9... भाड़ में जाओ तुम सब, मुझे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है. मैं अकेला हूं और खुश हूं." यह डायलॉग उनका काफी ज्यादा पॉपुलर हो गया था. दरअसल आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में उनका यह डायलॉग उन्होंने अपने दुश्मनों के लिए कहा था. इस शो की शुरुआत में असिम रियाज के साथ में उनकी दोस्ती काफी फेमस हुई और यह दोस्ती बाद में दुश्मनी में तब्दील हो गई. इस अशोक के दौरान रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा, अरहान खान, पारस छाबड़ा और हिंदुस्तानी भाऊ से भी उनकी कुछ खास बन नहीं पाई. लेकिन शो के लास्ट में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा से उनकी अच्छी खासी दोस्ती हो गई थी.

More from Filmibeat

Read more about: siddharth shukla
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X