B‘day Special : ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ नहीं, बल्कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेब्यू के लिए यह फिल्म हुई थी ऑफर

अपनी फिल्मों से ज्यादा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा ज्यादा सुर्खियों में हैं। सिद्धार्थ की फिल्म 'मिशन मजनू' 20 जनवरी को रिलीज होने वाली है। दूसरी तरफ रूमर्ड गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी के साथ सिद्धार्थ की शादी की अटकलें लगायी जा रही हैं लेकिन इस बारे में पूछने पर सिद्धार्थ के जवाब से सभी कन्फ्यूज्ड हो चुके हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा 16 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। बॉलीवुड में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपना सफल फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से शुरू किया था। उससे पहले वह मॉडलिंग किया करते थे। लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से पहले डेब्यू के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को डायरेक्टर मधुर भंडारकर की एक हिट फिल्म के लिए साइन करने के बारे में सोचा जा रहा था। लेकिन मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट्स की वजह से ऐसा नहीं हो सका।
आइए Birthday Special में आपको सिद्धार्थ मल्होत्रा से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं :

2008 में यह फिल्म हुई थी ऑफर :
सिद्धार्थ मल्होत्रा मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। वह अपना निजी खर्चा चलाने के लिए मॉडलिंग किया करते थे। देश भर में एक मॉडल के तौर पर सिद्धार्थ का नाम भी काफी ज्यादा था। इस बीच साल 2008 में सिद्धार्थ मल्होत्रा को फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' ऑफर हुई थी। लेकिन मॉडलिंग मैगजिन के साथ करार की वजह से ऐसा नहीं हो सका था। बाद में साल 2010 में सिद्धार्थ ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से डेब्यू किया।

इस साल कई फिल्में होंगी रिलीज :
20 जनवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मिशन मजनू' ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह एक रॉ जासूस की भूमिका में हैं, जो परमाणु बम बनाने के पाकिस्तान की कोशिशों को असफल करने के मिशन पर हैं। फिल्म का निर्देशन शांतनु बागची ने किया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट रश्मिका मंदाना हैं। इसी साल जुलाई में सिद्धार्थ की फिल्म 'योद्धा' भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सिद्धार्थ ने एक सैनिक की भूमिका निभाई है, जो आतंकवादियों को विमान हाईजैक करने से रोकता है। फिल्म का निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ राशी खन्ना और दिशा पाटनी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में शिल्पा शेट्टी के साथ भी काम कर रहे हैं।

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस से जुड़ चुका है नाम :
2010 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' में साथ काम करने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम आलिया भट्ट के साथ जोड़ा गया था। हालांकि दोनों ने कभी भी इस बात की पुष्टि नहीं की थी। 2017 में दोनों के अलग होने की खबरें आयी और इसी साल सिद्धार्थ का नाम जैकलिन फर्नांडिस से जुड़ा। दोनों फिल्म 'अ जेंटलमैन' में साथ नजर आए थे। फिल्म 'मरजावां' की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम तारा सुतारिया के साथ भी जुड़ा था। तारा ने माना भी था कि उनको सिद्धार्थ पर क्रश है। वहीं फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी के बीच नजदीकियां बढ़ने की खबरें आयी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी शादी की खबरों का खंडन किया है।


Click it and Unblock the Notifications











