एक्टिंग के चक्कर में इस एक्टर छोड़ दिया सीए का एग्जाम, फिल्म भी मिली लेकिन हो गए ब्लैकलिस्ट

अक्सर खबरें आती हैं कि फिल्मों में करियर बनाने के लिए लोगों ने अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी। इस लिस्ट में ज्यादातर स्टारकिड्स होते हैं क्योंकि उनको फिल्में आसानी से मिलती हैं। आलिया भट्ट ने भी अपनी पढ़ाई छोड़ी थी और इस वक्त वो टॉप की एक्ट्रेस हैं।
लेकिन इस वक्त हम एक ऐसे एक्टर की बात करने वाले हैं जो कि दूर दूर तक बॉलीवुड से संपर्क में नहीं थी। इस एक्टर ने फिल्मों के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी, सफलता भी मिली लेकिन अब वो ब्लैकलिस्ट हो चुका है।
दरअसल हम बात कर रहे हैं अभिनेता सिंद्धात चतुर्वेदी की जो कि लंबे समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं। उन्होने अपने करियर की शानदार शुरुआत फिल्म गली बॉय से की थी। यूपी के बलिया में पैदा हुए सिद्धात पांच साल की उम्र में ही मुंबई चले गए थे।
छोड़ा दिया सीए का एग्जाम
गौरतलब है कि सिद्धांत चतुर्वेदी एक ब्राइट स्टूडेंट थे। वो पढ़ाई के साथ साथ नाटक करना और एक्टिंग करना शुरु कर चुके थे। इस दौरान उनको एक लोकप्रिय फ्रेश फेस प्रतियोगिता जीतने का मौका मिला। इसके बाद सिद्धांत ने फैसला किया कि वो अब बॉलीवुड का रुख करेंगे। इसके बाद अभिनेता ने अपने सीए का पेपर तक नहीं दिया।
बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया। 2016 में, वह यूट्यूब पर वेब सीरीज लाइफ सही है में दिखाई दिए और 2017 में अमेज़ॅन प्राइम वेब शो इनसाइड एज में काम किया।
ब्लैकलिस्ट हो गए
ब्लैकलिस्ट बात का खुलासा खुद सिद्धांत ने किया था। इस दौरान वो द लल्लनटॉप से बात कर रहे थे। सिद्धांत ने बताया कि, ''मैंने कास्टिंग डायरेक्टर से कहा कि मैं ये नहीं कर पाऊंगा। वो खड़े हुए और बोले, 'पागल है, धर्म के साथ है, 3 फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट है।' तो मैंने कहा, 'मुझे कौन देखेगा, अगर अमिताभ बच्चन वहां हैं, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट वहां एक साथ हैं।
मुझे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया कास्टिंग से। ब्लैकलिस्ट कर दिया कि ये तो पागल है लड़का। बदनाम हो गया था मुख्य कास्टिंग सर्किट में कि ये सेलेक्ट हो के ना बोल देता है। वे सोचेंगे 'है कौन भाई तू? अहंकारी है, अहंकारी है'। शुक्र है कि उस फिल्म को बनाने में बहुत समय लगा। तब तक गली बॉय आ गई थी। मुझे लगता है कि वह किरदार ब्रह्मास्त्र में एडिट किया गया। यह फिल्म में नहीं था। एक तरह से, जो कुछ भी हुआ, अच्छे के लिए हुआ।"


Click it and Unblock the Notifications