बॉलीवुड स्टार्स के ऐसे भाई-बहन जिन्होंने लाइमलाइट से बना कर रखी है दूरी

बॉलीवुड की दुनिया ग्लैमर और चमक-दमक से भरी होती है। परिवार से एक भाई या बहन अगर इस दुनिया का हिस्सा बन जाता है तो आमतौर पर यह माना जाता है कि दूसरे भाई-बहन भी इस ग्लैमरस दुनिया का हिस्सा बनेंगे। लेकिन कई बार उल्टी गंगा बहती है और फैशन व ग्लैमर की दुनिया का हिस्सा बने स्टार्स के भाई-बहन खुद को इस दुनिया से अलग रखना पसंद करते हैं। फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं होने के बावजूद कई भाई-बहन ऐसे होते हैं जो अपने भाई-बहनों के पीछे खड़े रहते हैं, उन्हें लगातार अच्छा दिखाने का काम करते हैं।

आइए ऐसे कुछ भाई-बहनों के बारे में जानते हैं जो हमेशा अपने स्टार सिबलिंग के साथ खड़े रहते हैं

शाहरुख खान-शहनाज लालारुख खान

शाहरुख खान-शहनाज लालारुख खान

शाहरुख खान की बड़ी बहन शहनाज लालारुख खान के बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं है। वह आमतौर पर मीडिया के सामने नहीं आती हैं लेकिन जब भी शाहरुख से उनकी बड़ी बहन के बारे में पूछा जाता है, वह अपने रिश्तों के बारे में इतने प्यार से बयां करते हैं जिससे साफ पता चलता है कि दोनों भाई-बहनों के बीच काफी गहरा रिश्ता है।

रणवीर सिंह-रितिका भवनानी

रणवीर सिंह-रितिका भवनानी

रणवीर सिंह की बड़ी बहन रितिका भवनानी खुद को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करती हैं। नवंबर 2018 में जब रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण संग इटली में सात फेरे लिये उस समय रितिका भवनानी अपने छोटे भाई के साथ नजर आयी थी। दोनों का रिश्ता काफी खास नजर आता है।

प्रियंका -सिद्धार्थ चोपड़ा

प्रियंका -सिद्धार्थ चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा अपनी बहन के काफी करीबी माने जाते हैं। कलिनरी एक्सपर्ट सिद्धार्थ का अपना रेस्तरां है और वह प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल के पार्टनर भी हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन-आदित्य राय

ऐश्वर्या राय बच्चन-आदित्य राय

ऐश्वर्या राय बच्चन के बड़े भाई आदित्य राय मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। ऐश्वर्या अपने भैया के साथ काफी स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करती हैं। आदित्य राय ने श्रीमा राय से शादी की जो साल 2009 में मिसेज इंडिया बनी। दोनों के 2 बेटे हैं। आराध्या भी अपने ममेरे भाइयों से काफी प्यार करती है।

 अनुष्का-कर्णेश शर्मा

अनुष्का-कर्णेश शर्मा

अनुष्का शर्मा अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ काफी स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करती हैं। अनुष्का ने एक बार कपिल शर्मा के शो में मजाकिया लहजे में खुलासा किया था कि उनका पूरा परिवार जब बाहर कहीं जाता था तो कर्नेश उनके साथ बाहर नहीं जाते थे। इसकी वजह बताते हुए अनुष्का ने कहा था कि हो सकता है हम उनकी तरह कूल ना हो। कर्णेश शर्मा पहले मर्चेंट नेवी में काम करते थे। बाद में उन्होंने बहन अनुष्का के साथ मिलकर क्लीन स्लेट प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। इस प्रोडक्शन हाउस ने साथ मिलकर एनएच10 और फिल्लौरी जैसी फिल्में बनायी।

सैफ-सोहा-सबा अली खान

सैफ-सोहा-सबा अली खान

सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा अली खान के बारे में काफी कम लोगों को ही पता है। आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहने वाली सबा फैशन और ज्वेलरी डिजाइनर है। वह सैफ अली खान के चारों बच्चों की भी काफी करीबी मानी जाती हैं। सबा अली खान भोपाल रियासत द्वारा स्थापित रॉयल ट्रस्ट की चीफ ट्रस्टी भी हैं।

परिणीति-शिवांग-सहज चोपड़ा

परिणीति-शिवांग-सहज चोपड़ा

सभी को यह पता है कि परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा की बहन हैं। लेकिन काफी कम लोगों को परिणीति चोपड़ा के भाई शिवाय और सहज चोपड़ा के बारे में पता है। हालांकि सोशल मीडिया पर परिणीति ने कई बार इस बात का खुलासा भी किया है कि वह अपने भाईयों के कितने करीब हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X