कई कई बार फेरे लेकर भी अकेली ही हैं ये हीरोइने... मिले कई दूल्हे लेकिन सबने छोड़ा

टीवी की मशहूर अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी अदाकारी को लेकर भी काफी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। लेकिन इसी के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। कई सारी अभिनेत्रियां तो ऐसी भी है जिनकी एक नहीं बल्कि दो बार शादी हो चुकी है और दोनों बार वह अपने रिश्तों में नाकामयाब साबित हुई। इन अभिनेत्रियों ने दो बार तलाक का दर्द झेला।
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने साल 1998 में राजा चौधरी के साथ में शादी रचाई। इसके बाद साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया। श्वेता तिवारी ने अपने पति पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए। बाद में एक्ट्रेस ने अभिनव कोहली के साथ में साल 2013 में दूसरी शादी की। यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और साल 2019 में तलाक हो गया। दोनों के बीच में आज भी विवाद चल रहा है।
चारू असोपा
चारु असोपा टीवी की मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से दूसरी बार शादी रचाई थी। बता दें कि 18 साल की उम्र में एक्ट्रेस की पहली शादी हुई और बाद में यह शादी टूट गई। इसके बाद साल 2018 में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ में उन्होंने दूसरी शादी की। लेकिन साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया और उनकी एक बेटी भी है।
स्नेहा वाघ
स्नेहा वाघ टीवी की मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने मराठी इंडस्ट्री में भी काम किया है। स्नेहा ने अविष्कार दर्वेकर से पहले शादी रचाई और बाद में अपने पति पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए। बाद में उन्होंने इंटीरियर डिजाइनर अनुराग सोलंकी के साथ में शादी रचाई और यह शादी 8 महीने में ही टूट गई थी।
दीपशिखा नागपाल
दीपशिखा नागपाल टीवी की मशहूर अभिनेत्री है और उनका भी दो बार तलाक हो चुका है। उन्होंने पहली शादी जीत उपेंद्र के साथ में रचाई और 10 साल के बाद दोनों का तलाक हो गया। बाद में उनके जीवन में केशव अरोड़ा आए और यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया।
चाहत खन्ना
चाहत खन्ना टीवी की मशहूर अभिनेत्री है और बेहतरीन मॉडल भी है। उनका भी दो बार तलाक हो चुका है और साल 2006 में उन्होंने भारत नरसिंहानी से शादी रचाई थी। लेकिन साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया। बाद में साल 2013 में फरहान मिर्जा से उन्होंने शादी रचाई। यह रिश्ता भी चल नहीं पाया और साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











