राखी सावंत से लेकर श्वेता तिवारी तक कई कलाकारों ने लगाया अपने पत्तियों पर 'घरेलू हिंसा' का आरोप

Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों अपने पति को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। राखी ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए बयान दिया है जिसके बाद दोनों के बीच की लड़ाई कम नहीं हो रही हैं। खैर आपको बता दे कि राखी सावंत एक अकेली ऐसी टीवी एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने अपने पती पर इस तरह के आरोप लगाए हैं। राखी के अलावा कई सारी टीवी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाते हुए रिश्ता खत्म कर लिया है।
राखी सावंत
अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने वाली कलाकारों की लिस्ट में सबसे पहला नाम राखी सावंत का ही है। राखी और उनके पति आदिल खान के बीच का मामला अब पूरी तरह से पब्लिक हो चुका है, दोनों ने प्रेस कॉप्रेंस करके अपने अपने पक्ष रखे हैं। राखी सावंत इस वक्त काफी परेशान हैं और उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए बयान जारी किए हैं।
श्वेता तिवारी
टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस और पलक तिवारी की मां श्वेता तिवारी आज अपनी जिंदगी में खुश हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब श्वेता की शादी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। उन्होंने अपने पहले पति राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, फिर उसने उससे तलाक के लिए अर्जी दायर की। बाद में उन्होंने अभिनव कोहली से शादी की लेकिन फिर से उन्होंने उन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
रश्मि देसाई
बिग बॉस फेम रश्मि देसाई को कौन नहीं जानता है, रश्मि टीवी जगत का जाना माना चेहरा है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ रश्मि की हमेशा ही खबरों में रही हैं। रश्मि देसाई की शादी नंदीश संधू से हुई थी हालांकि, उनकी शादी अच्छी नहीं रही। दोनों के बीच शादी के कुछ वक्त बाद ही रश्मि ने अपनी शादी को अपमानजनक बताया था। दोनों की शादी टूटने से फैंस को भी धक्का लगा था परंतु रश्मि ने भी अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।
दलजीत कौर
टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर की पहली शादी शालीन भनोट से हुई थी। दोनों ने साथ में सीरियल में काम किया था जिसके बाद दोस्ती हुई फिर दोनों को प्यार हुआ तो शादी कर ली। लेकिन शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चली। एक्ट्रेस ने एक्टर शालीन भनोट पर घरेलू दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। इसके अलावा दलजीत ने दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास की भी शिकायत की थी।
निशा रावल
टीवी जगत के मशहूर एक्टर करण मेहरा की पत्नी निशा रावल ने भी अपनी शादी टूटने के पीछे की वजह घरेलू हिंसा ही बताई थी। करण मेहरा पर निशा रावल के आरोपों ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया और सबूत भी मीडिया के सामने दिखाए। दोनों का एक बेटी भी है जो कि अभी निशा रावल के साथ रहता है।
चाहता खन्ना
इस लिस्ट में बैसे चाहत खन्ना का भी नाम आता है। टीवी एक्ट्रेसेस चाहत खन्ना ने 2013 में फरहान मिर्जा से शादी की थी, दोनों ने अपनी शादी के कई सारे वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। फैंस को दोनों का रिश्ता काफी पसंद था परंतु ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला था। चाहता खन्ना ने अपने पति पर यौन और मानसिक शोषण का आरोप लगाया था, दोनों की शादी इसीलिए टूट गई।


Click it and Unblock the Notifications











